कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पार पहुंची और दोनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला पांडातराई थाना के जंगलपुर इलाके का है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव उनके ही घर के अंदर फांसी पर लटकते हुए मिले हैं। आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल पुलिस की टीम आत्महत्या का कारण जानने में जुटी हुई है।
जांच में सामने आया है कि, युवक और युवती दोनों ही पहले से शादीशुदा थे। इसके बाद दोनों ने घर से भागकर आपस में शादी कर ली थी और तीन साल से एक साथ रह रहे थे। वहीं अब अचानक दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फ़िलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस की टीम ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।

