सुबह की सैर बनी मौत का सफर! तेज रफ्तार ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, मौके पर मौत
इंदर कोटवानी
जांजगीर-चांपा-छत्तीसगढ़ की सड़कों पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जांजगीर-चांपा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्गों को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक वाहन समेत फरार हो गया। सवाल यह है कि आखिर बेगुनाह लोगों की जान लेने वाली यह बेलगाम रफ्तार कब थमेगी?

यह दर्दनाक हादसा बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी-कोरबी से गुजरने वाली भारतमाला सड़क पर सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हुआ। रोज की तरह गांव के रहने वाले दिलहरण दास वैष्णव (62), केदार बरेट (52) और संतु यादव (70) सुबह की सैर के लिए निकले थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने तीनों को कुचल दिया और चालक मौके से फरार हो गया।
,,
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई खून से सनी लाशो को देख लोगो का दिल दहल गया ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
भारतमाला सड़क में लगाताार हादसे हो रहे हैं। 12 दिन पहले 15 जून की रात में रामपुर विधायक के नाती समेत दो की मौत हो गई थी । यह हादसा बिलासपुर उरगा मार्ग पर हुआ था। इस घटना की खबर आने के बाद लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़़क में सुरक्षा साधनों की अनदेखी की गई है। जिसके चलते लगातार हादसे हो रहे हैंं।
…
अज एक बार फिर तेज रफ्तार ने तीन परिवारों के घरों के चिराग बुझा दिए। सवाल सिर्फ एक हादसे का नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा और लापरवाही का है। आखिर कब तक छत्तीसगढ़ की सड़कें खून से लाल होती रहेंगी? कब तक किसी का पिता, किसी का भाई और किसी का बुजुर्ग यूं ही सड़क पर दम तोड़ता रहेगा? जरूरत है सख्त कार्रवाई की, ताकि रफ्तार का यह कहर और किसी परिवार की खुशियां न उजाड़ सके। VCNटाइम्स की रिपोर्ट