बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब को देखते हुए छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी किया गया है। आज 28 अक्टूबर को प्रदेश के 12 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।इसे देखते हुए सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य में 1,769 संवेदनशील गांवों की पहचान की गई है। आपात स्थिति में मदद के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1070 जारी किया गया है।छत्तीसगढ़ में चक्रवात के प्रभाव को देखते हुए ,राजनांदगांव, बालोद, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर और कोंडागांव सहित 10 जिलों में स्कूलों की छुट्टी की सूचना दी गई है।छुट्टी का आदेश जिलो के DEO नेजरी कर दिया है ।
छत्तीसगढ़ में चक्रवात का असर! आज दस जिलों में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में किसानों, सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। बिजली बिल में 400 यूनिट तक मिल रही राहत 31 मार्च 2027 तक जारी रहेगी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा और 360 नए केंद्र खोले जाएंगे। एग्रीस्टेक में पंजीयन होने के कारण किसानों को धान विक्रय हेतु पृथक से ऋण पुस्तिका समिति में लाने की आवश्यकता नहीं होगी। सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कुल 19 फैसलों पर मुहर लगी है।
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी: बिजली बिल में राहत,
चक्रवात अर्नब बंगाल की खाड़ी में बहुत प्रचंड चक्रवाती तूफान बन चुका है. 28 अक्टूबर सुबह आंध्र प्रदेश के बापटला से विशाखापत्तनम तट पर 115-125 किमी प्रति घंटा हवा के साथ लैंडफॉल होगा. 89000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. कई ट्रेनें रद्द हैं. स्कूल बंद हैं. भारी बारिश और बाढ़ का खतरा है.चक्रवात ‘अर्नब’ के आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका के बीच आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तैयारियां तेज कर दी गई हैं..इस दौरान हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों में 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है
साइक्लोन ‘अर्नब’ का तांडव शुरू… तटीय सड़कों से टकराईं समुद्री लहरें,
भिलाई के सिविक सेंटर स्थित भिलाई निवास के पीछे मंगलवार को बोरी में मानव सिर मिला। सिर बुरी तरह सड़ चुका है, जिससे मृतक की पहचान करना मुश्किल है। बीएसपी की सेप्टिक लाइन में पानी जाम होने की शिकायत पर सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे।सफाई कर्मचारी लाइन और आसपास की सफाई कर रहे थे, तभी उन्हें बोरी में मानव सिर दिखाई दिया। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।पंचनामा कार्रवाई के बाद सिर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।
भिलाई में बोरी में मिला सड़ा हुआ मानव सिर
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की महिला पटवारी संध्या शर्मा इन दिनों अपने काम और मातृत्व के बीच तालमेल को लेकर चर्चा में हैं. वह अपने दो साल के बेटे कोको साथ लेकर गांवों में घर-घर पहुंच रही हैं और सरकारी जिम्मेदारी निभा रही हैं. उनकी तस्वीर और काम करने के तरीके की सराहना करते हुए शिवपुरी के कलेक्टर अर्पित वर्मा ने उन्हें शाबाशी दी है. जिले के डोंगर हल्के में पदस्थ पटवारी संध्या शर्मा स्वामित्व योजना के काम के लिए गांवों में जा रही हैं. इस दौरान उनका दो साल का बेटा भी उनके साथ रहता रहता है. एक ओर बच्चे की देखभाल और दूसरी ओर सरकारी काम की जिम्मेदारी के बीच वह अपना काम जारी रखे हुए हैं.
गोद में दुधमुंहा बेटा, हाथ में सरकारी काम का जिम्मा
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बहू और उसके बॉयफ्रेंड ने करंट लगाकर ससुर की हत्या कर दी थी। बॉयफ्रेंड उसे हारमोनियम सिखाने के बहाने अक्सर रात में घर आता था। ससुर को उसका इस तरह घर आना पसंद नहीं था और वह इसका विरोध करता था। इसी विरोध के चलते दोनों ने मिलकर ससुर को मार डाला।इसके बाद आरोपियों ने हत्या को साइकिल से गिरने के कारण हुई मौत बताकर छिपाने की कोशिश की। अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान मृतक के चेहरे, माथे, गले पर चोट और जलने के निशान देखकर ग्रामीणों को संदेह हुआ।पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल और तकनीकी सबूतों के आधार पर जांच की, तो हत्या का खुलासा हुआ। हत्या के 15 महीने बाद कोर्ट ने बहू और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ेनाडीह का था।

