Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पंप चोरी के आरोप में गाव के ही दो लोगों को ग्रामीणों ने जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। उन्हें अर्धनग्न कर छड़ी से पीटा, थप्पड़ मारे और गाली-गलौज की। वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम आमगांव की है। वायरल वीडियो में पिटाई के बाद दोनों चोरी की बात कबूल करते हुए कहते दिख रहे हैं कि उन्होंने पंप को 1 हजार रुपए में बेच दिया था। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। फिलहाल, मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।

चोरी के शक में जूतों की माला पहनाकर घुमाया

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में प्रेमी से शादी करने की जिद में 15 वर्षीय किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई. अलग-अलग जाति होने के कारण शादी नहीं हो पाने से नाराज थी ,उसे ऊंचाई पर चढ़ा देखकर गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस पहुंची और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने में जुट गई. करीब तीन घंटे कीमशक्कत के बाद पुलिस किशोरी को नीचे उतारने में कामयाब रही.मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बजहा गांव का है. जानकारी के मुताबिक, किशोरी पिछले कई सालों से एक युवक से प्रेम करती है और उससे शादी करना चाहती है …हालांकि, दोनों की अलग-अलग जाति होने के कारण शादी नहीं हो पा रही थी. इसी बात से नाराज होकर उसने मोबाइल टावर पर चढ़ने का कदम उठा लिया.

प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी 15 साल की लड़की

रायपुर। बाबू खेमानी की करीब 1 करोड़ 42 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क करने का आदेश न्यायालय ने दिया है। जानकारी के अनुसार, कुर्क की जाने वाली संपत्तियों में छत्तीसगढ़ के रायपुर और महासमुंद के साथ महाराष्ट्र के ठाणे में स्थित संपत्तियां भी शामिल हैं।न्यायालय के आदेश के बाद अब संबंधित संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस मामले में संपत्ति कुर्क करने के आदेश का विस्तृत आधार, संबंधित प्रकरण का विवरण और कार्रवाई की समय-सीमा स्पष्ट होने पर खबर को और विस्तार दिया जा सकता है।

रायपुर: बाबू खेमानी की 1.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क होगी

पति की हत्या करके सांप से डसवाने वाली रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को वारदात के 547 दिन बाद मेरठ जिला कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है।शुक्रवार को सजा सुनाने से पहले कोर्ट ने रविता और अमरदीप का पक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुना। जज ने दोनों से पूछा- तुम दोनों को हत्या का दोषी ठहराया गया है। क्या सजा चाहते हो? रविता ने कहा-मेरे 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनका ख्याल रखा जाए। फिर वह चुप हो गई।उसके बाद अमरदीप ने कहा-मेरे मां-बाप बूढ़े हैं। उनकी सेवा करने वाला कोई नहीं है। उनकी देखभाल में कोई कमी न रहे।इसके बाद दोनों फूट-फूट कर रोने लगे। ADJ-12 जयवीर सिंह नागर ने नीला ड्रम हत्याकांड का नाम लिए बगैर कहा- ‘केवल काट डालना ही जघन्य अपराध नहीं है।’

पति की हत्या कर सांप छोड़ने वाली रविता को सजा-ए-मौत

रायपुर में खेले गए पहले टी 20 मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। टीम की ओर से शार्ने मेयर्स ने नाबाद 43 रन, जबकि केलिस ने 42 रन की पारी खेली। 115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने दीप्ति शर्मा की 49 रन की पारी और निकी प्रसाद के नाबाद 39 रनों की मदद से 15.4 ओवर में छह विकेट खोकर 116 रन बना लिए। इस तरह भारतीय महिला टीम ने चार विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया और सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की।

रायपुर में भारत ने जिम्बाब्वे को चार विकेट से हराया,

महासमुंद पुलिस ने खैर लकड़ी की अवैध तस्करी, फर्जी एनओसी और बिलिंग से जुड़े एक अंतरराज्यीय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 1 करोड़ 70 लाख रुपये नकद और अवैध खैर लकड़ी जब्त की गई। इससे पहले सरसीवा में मनीष अग्रवाल के घर से 81 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। अब तक कुल 2 करोड़ 51 लाख रुपये नकद और 70 टन खैर लकड़ी जब्त की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में कार्रवाई की जानकारी दी। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से शिव ट्रेडर्स के संचालक सतपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर महासमुंद लेकर आई है।हरियाणा के गुरुग्राम जिले के बहोड़ा कलां स्थित श्री बालाजी ट्रेडिंग के गोदाम से करीब 15 टन खैर लकड़ी बरामद हुई।

छत्तीसगढ़: महासमुंद पुलिस ने खैर लकड़ी तस्करी का किया पर्दाफाश

महासमुंद जिले के सरकारी स्कूल परिसर में पेड़ से बंधे झूले में गला फंसने से चौथी के छात्र की मौत हो गई। बसना विकासखंड के मुड़ीडीह शासकीय प्राथमिक स्कूल में शुक्रवार सुबह करीब 9:30 से 10 बजे के बीच हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि छात्र तरुण चौहान (10) समय से पहले स्कूल पहुंचा था।वह रस्सी के झूले में खेल रहा था, तभी उसका गला रस्सी में फंस गया। घटना के समय स्कूल परिसर में कोई शिक्षक या अन्य जिम्मेदार मौजूद नहीं था। मामले की गंभीरता तो देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी बीएल देवांगन ने प्रधानपाठक रघुनाथ चौधरी और सहायक शिक्षक (एलबी) गुणितराम चौधरी को सस्पेंड कर दिया है।

झूले में गला फंसने से चौथी के छात्र की मौत
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments