Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

दुर्ग जिले में शनिवार को अलग-अलग जलस्रोतों में दो महिलाओं के शव मिले। पहली घटना धमधा थाना क्षेत्र के डगनिया गांव की है। यहां तालाब में 22 वर्षीय छात्रा तन्नु साहू का शव तैरता मिला।बताया जा रहा है कि तन्नु दोपहर करीब 12 बजे घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। शाम करीब 5 बजे तालाब में उसका शव मिला।दूसरी घटना पुलगांव थाना क्षेत्र की है। यहां शिवनाथ नदी में करीब 60 साल की एक अज्ञात महिला का शव मिला। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है और मौत की वजह पता लगाने में जुटी है तन्नु दोपहर करीब 12 बजे घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और गुमशुदगी दर्ज कराई।।

दुर्ग में संदिग्ध अवस्था में मिले दो महिलाओं के शव

रायपुर। सेंट्रल जेल में शनिवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अचानक दबिश देकर जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। DCP क्राइम, DCP सेंट्रल जोन और ADM के नेतृत्व में करीब 50 जवानों की टीम ने लगभग चार घंटे तक जेल की विभिन्न बैरकों और चिन्हित स्थानों की सघन तलाशी ली।तलाशी अभियान के दौरान महिला बैरक समेत जेल के अन्य हिस्सों में कैदियों और उनके सामान की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े संवेदनशील स्थानों का भी निरीक्षण किया। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई प्रतिबंधित अथवा आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद जेल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रायपुर सेंट्रल जेल में पुलिस की बड़ी दबिश, 50 जवानों खंगाली बैरकें

वृंदावन स्थित प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के राधा केलि कुंज आश्रम से कूदकर एक शिष्य की हुई संदिग्ध मौत का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब आश्रम से जुड़े नए-नए विवाद सामने आने लगे हैं. ताजा मामले में तीन अलग-अलग स्थानों से आए तीन परिवारों ने अपने लापता परिजनों की तलाश में आश्रम के बाहर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया.जहां कल तक श्रद्धालु दूर-दूर से महाराज जी के दर्शन और प्रवचन सुनने आते थे, वहीं अब परिजन अपनों की खोज में वहां दर-दर भटकने को मजबूर हैं. आश्रम के बाहर पहुंचे तीनों परिवारों का आरोप है कि उनके घर के सदस्य प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने की बात कहकर वृंदावन आए थे, लेकिन उसके बाद से ही उनका..कोई सुराग नहीं लग रहा है.

प्रेमानंद महाराज के राधा केलि कुंज के बाहर 3 परिवारों का हंगामा

रायपुर। चिकित्सा शिक्षा विभाग के नाम से जूनियर डॉक्टर और मेडिकल ऑफिसर के मानदेय में बढ़ोतरी से संबंधित एक आदेश सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। विभाग ने वायरल आदेश को फर्जी और भ्रामक बताते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।विभाग की ओर से जारी स्पष्टीकरण में बताया गया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित दस्तावेज AI जेनरेटेड है और इसे चिकित्सा शिक्षा विभाग का आधिकारिक आदेश बताकर वायरल किया जा रहा है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे भ्रामक दस्तावेजों पर भरोसा न करें और किसी भी शासकीय आदेश की पुष्टि केवल आधिकारिक माध्यमों से ही करें।

रायपुर: चिकित्सा शिक्षा विभाग का फर्जी  मानदेय बढ़ोतरी आदेश वायरल,

छत्तीसगढ़ में गरबा को लेकर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुस्लिम युवाओं से समिति की अनुमति लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम युवक गरबा में शामिल हों तो मूर्ति पूजा करें, तिलक लगाएं और कलावा बांधें।उन्होंने युवाओं से अपनी मां और बेटियों के साथ ही गरबा में शामिल होने और दूसरे समाज की महिलाओं के साथ गरबा न करने की अपील की। डॉ. सलीम राज ने कहा कि गरबा में छेड़छाड़ और लव जिहाद जैसे मामले सामने आते हैं। उन्होंने नाम बदलकर गरबा में शामिल होने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने की बात भी कही।डॉ. सलीम राज ने मुस्लिम युवाओं से कहा कि गरबा आस्था का विषय है और यह मुस्लिम समाज की आस्था नहीं है।

वक्फ बोर्ड बोला- मुस्लिम युवा अनुमति लेकर गरबा में जाएं

बेमेतरा जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र के देवगांव (डोकरबेला) में 22 से ज्यादा बंदरों को गोली मारकर मारने की घटना सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 22 से अधिक बंदरों की हत्या का आरोप है। इस घटना से इलाके में हलचल मच गई है और ग्रामीणों व जीव प्रेमियों में गुस्सा है।जानकारी के अनुसार, गांव में फसलों की रखवाली के लिए चौकीदार रखे गए थे। आरोप है कि इन रखवारों ने बंदरों से फसलों को बचाने के लिए उन पर गोलियां चलाईं, जिससे 22 से ज्यादा बंदरों की मौत हो गई। बंदरों की सही संख्या और घटना की वजह जांच के बाद ही पता चलेगी।बंदरों की हत्या की खबर फैलते ही ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि बेजुबान जानवरों की जान लेना गलत है। दोषियों पर वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

 बेमेतरा के देवगांव में 22 से ज्यादा बंदरों को गोली हत्या का आरोप 

इस बार का त्योहार और खुशनुमा होने वाला है। ऐसे में रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिये कमर कस ली है। एलटीटी-सांतरागाछी-एलटीटी के बीचे पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी। ये ट्रेन चार फेरों के लिये चलाई जायेगी। त्यौहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को काबू करने और  कंफ़र्म सीट के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिये यह व्यवस्था की गई है। गाड़ी संख्या 01107 एलटीटी-सांतरागाछी पूजा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन, एलटीटी से दिनांक 06 से 27 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 01108 सांतरागाछी-एलटीटी पूजा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन सांतरागाछी से 08 से 29 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर एवं रायगढ़ स्टेशनों में दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments