बिलासपुर जिले में घोंघा नदी के तेज बहाव में तीन बच्चे बह गए। हादसा स्कूल से घर लौटते समय ग्राम पंचायत समडील के पास हुआ। 7 वर्षीय अनमोल जायसवाल, 9 वर्षीय स्तुति जायसवाल और 8 वर्षीय शिक्षा जायसवाल स्कूल से छुट्टी के बाद नदी पार कर अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है किउस समय नदी में पानी कम था, लेकिन अचानक तेज बहाव आया और तीनों बच्चे नदी में बह गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों की तलाश शुरू की। रेस्क्यू अभियान के दौरान एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि नदी में बहे अन्य दो बच्चों की तलाश लगातार जारी है। तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।
बिलासपुर नदी में बहे तीन बच्चे, एक का शव बरामद 2 लापता
जबलपुर में यात्री बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित नाले में जा पलटी। हादसे के वक्त बस में 40 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रक का क्लीनर गंभीर रूप से घायल है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
जबलपुर में यात्री बस और ट्रक में टक्कर , नाले में पलटी बस
इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हमारे बचपन का खेल जीवंत होता दिखाई दिया. यहां हम सांप- सीढ़ी गेम की बात कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें सचमुच के सांपों के सांप- सीढ़ी का गेम खेलते लड़के दिखाई दे रहे हैं.जिनमें हमारे बचपन की ये कल्पनाएं, सचमुच में जीवंत होती दिखाई दीं. दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. जिनमें एक बड़े से बोर्ड पर सचमुच के सांप और सीढ़ियां पड़ी हुई थीं. खिलाड़ियों के हाथ में बड़ा सा डाइस था और वो उसे बोर्ड पर फेंक रहे थे.फिर डाइस में जितने नंबर आ रहे थे, खिलाड़ी खुद बोर्ड के खाने पर चलकर आगे बढ़ता जा रहा था. इस बीच सचमुच के सांप सामने पड़ जाने पर वे अपने पैर उठाकर उससे बचते भी दिखे
.असली अजगर के साथ सांप-सीढ़ी खेल रहे लड़के,
रायपुर। राजधानी रायपुर में कथित तौर पर USDT ट्रेडिंग और ‘वॉश स्कैम’ के जरिए लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मामले में प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को गिरोह का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य बड़े और लग्जरी होटलों को अपनी डील का ठिकाना बनाते थे, ताकि सामने वाले व्यक्ति पर प्रभाव जमाया जा सके और पूरे सौदे को विश्वसनीय दिखाया जा सके।बताया जा रहा है कि गिरोह के सदस्य USDT ट्रेडिंग और निवेश से जुड़े सौदों के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। इसके लिए पांच सितारा और अन्य लग्जरी होटलों में मुलाकात और डील की जाती थी। महंगे होटलों में बैठकर बातचीत करने के कारण पीड़ितों को शुरुआत में किसी तरह के फर्जीवाड़े का शक नहीं होता था।आरोप है कि सौदा तय होने के बाद गिरोह कथित ‘वॉश स्कैम’ के जरिए ठगी को अंजाम देता था।
…रायपुर में ‘वॉश एंड वॉश’ गैंग का पर्दाफाश, 5 स्टार होटल में होती थी डील
भोपाल में करोंद के कमल नगर में हुए गौकशी के मामले में पुलिस नसे फरार चल रहे मुख्य आरोपी इकराम को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला। हिन्दू समाज की मांग पर पुलिस प्रशासन ने यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि आरोपी करीब एक माह से फरार थानिशातपुरा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के आरोपी को पुलिस जुलूस के दौरान कान पकड़कर चलते देखा गया। इस दौरान आरोपी ने “गौ हत्या पाप है” के नारे भी लगाए। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।।
भोपाल में गौकशी मामले के मुख्य आरोपी का निकाला जुलूस
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूली छात्रों के बाइक पर खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में 4-5 बच्चे एक ही बाइक पर सवार होकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। शहर में दोपहिया वाहन पर दो से ज्यादा सवारी बैठाने पर रोक है।इसके बावजूद स्कूली बच्चों समेत कई युवक नियमों की अनदेखी कर एक बाइक पर 4-5 लोगों को बैठाकर फर्राटे भर रहे हैं। कुछ वाहन चालक चलती बाइक पर स्टंट कर रहे हैं, जबकि कई वाहनों की नंबर प्लेट की जगह धार्मिक नाम लिखे हुए हैं।ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों और हाईटेक उपकरणों से ऐसे वाहनों की निगरानी की जा रही है। वीडियो और कैमरों की मदद से वाहन चालकों की पहचान कर चालानी कार्रवाई की जाएगी।
बिलासपुर में फर्राटे भरते दिखे; स्कूटी पर भी 5 सवारी
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में प्रोफेसर ने इंडोस्कोपी कैमरे से स्कैन करके पेपर लीक किया। पेपर सीलबंद लिफाफे में रखा था। प्रोफेसर ने उसमें सुई से छेद किया, फिर एंडोस्कोपी कैमरे को लिफाफे में बने छोटे छेद से अंदर डालकर पेपर स्कैन कर लिया। इसके बाद कंटेंट को हाथ से लिखकर छात्रों को 11-11 हजार रुपए में बेच दिया।पुलिस ने प्रोफेसर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी अब भी फरार हैं।पुलिस के मुताबिक, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के B.Sc. कृषि फर्स्ट ईयर के प्लांट पैथोलॉजी और सेकंड ईयर के दूसरे सेमेस्टर के कीटशास्त्र का पेपर लीक हुआ है।7 अगस्त को B.Sc. कृषि फर्स्ट ईयर की प्लांट पैथोलॉजी और 20 अगस्त को सेकंड ईयर की कीटशास्त्र परीक्षा थी। दोनों परीक्षाएं विश्वविद्यालय से जुड़े 28 कृषि कॉलेजों में होनी थीं।
लिफाफे में एंडोस्कोपी कैमरा डालकर पेपर लीक किया प्राेफेसर समेत 6 अरेस्ट
पेंड्रा क्षेत्र में तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली एक घर पर जा गिरी, उस समय घर के अंदर बैगा दंपति मौजूद थे। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद परिवार और इलाके में मातम का माहौल है। पुलिस और प्रशासन की टीम घटना की जानकारी जुटा रही है।हादसे के बाद इलाके में पसरा मातम
पेंड्रा: आकाशीय बिजली गिरने से बैगा दंपति की मौत
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मिशन चौक में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव सड़ी-गली हालत में बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिसके चलते सिर पर वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों के साथ-साथ मृतक की पहचान और आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
सड़ी-गली हालत में मिला युवक का शव
यु पी के हाथरस में शर्मनाक कहानी सामने आई है. यहां 70 साल के बुजुर्ग पर आरोप है कि उसने 16 साल की पोती के साथ रेप किया. दरअसल, पेट दर्द की शिकायत केबाद किशोरी डॉक्टरयूपी के पास पहुंची थी. जांच हुई तो पता चला कि वह करीब ढाई महीने की प्रेग्नेंट है. पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है इस मामले के उजागर होने के बाद .परिवार जैसे रिश्ते पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. जिस दादा ने ये पाप किया है उसकी उम्र 70 साल और पीड़िता पोती की 16 साल की है. आरोप है कि किशोरी के दादा.. करीब तीन महीने तक उसका यौन शोषण किया. मामला तब सामने आया, जब पेट में दर्द की शिकायत के बाद किशोरी को डॉक्टर के पास ले जाया गया.
16 साल की पोती से 70 साल के दादा ने किया रेp

