Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

बलौदाबाजार। जिले के करही बाजार चौकी क्षेत्र के ग्राम लालपुर से सामने आई एक तस्वीर ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति पर सवाल खड़े कर रही है। यहां श्मशान घाट तक जाने वाला पारंपरिक रास्ता कथित अतिक्रमण की चपेट में आने के कारण ग्रामीणों को शव लेकर खेतों के बीच से गुजरना पड़ा।ग्राम लालपुर निवासी बृहस्पति यादव का गुरुवार को प्रसव के करीब 12 दिन बाद निधन हो गया। निधन के बाद परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर श्मशान घाट की ओर रवाना हुए, लेकिन रास्ता बंद होने के कारण उन्हें बीच रास्ते में ही परेशानी का सामना करना पड़ा।आखिरकार ग्रामीणों ने मजबूरी में करीब एक किलोमीटर तक शव को कंधों पर उठाकर खेतों के बीच से ले जाने का फैसला किया। दलदल, कीचड़ और खड़ी फसल के बीच से गुजरते हुए ग्रामीण नदी किनारे स्थित श्मशान घाट पहुंचे और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की।ग्रामीणों का कहना है कि जीवन की जरूरतों के साथ-साथ मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के लिए भी सम्मानजनक रास्ता होना जरूरी है। लेकिन लालपुर में श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं होने से लोगों को हर बार ऐसी ही परेशानी का सामना करना पड़ता है।

श्मशान घाट तक भी नहीं मिला रास्ता, खेतों के बीच से निकली अंतिम यात्रा

अंबिकापुर/मैनपाट। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में एक बार फिर असामाजिक तत्वों की हरकत सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक एक वाहन के पेड़ से टकराने के बाद मौके पर कुछ लोगों ने वाहन में जमकर तोड़फोड़ कर दी।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मैनपाट में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। कुछ समय पहले बाइकर्स गैंग द्वारा उत्पात मचाने की घटनाओं ने भी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ाई थी।पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही के बीच इस तरह की घटनाओं से मैनपाट की छवि प्रभावित होने की आशंका है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने पुलिस-प्रशासन से ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।अब सवाल यह है कि आखिर मैनपाट में बार-बार ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों पर पुलिस का शिकंजा कब कसेगा?

मैनपाट में फिर असामाजिक तत्वों का आतंक, गाड़ी में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

जांजगीर। जिले में एक दर्दनाक हादसे में क्रेशर मशीन के पट्टे में फंसने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्रेशर परिसर में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि मृतक मजदूर बिरगहनी गांव का रहने वाला था और क्रेशर में काम कर रहा था। इसी दौरान वह मशीन के पट्टे की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।घटना के बाद मजदूरों को सुरक्षा उपकरण और सेफ्टी इंतजाम उपलब्ध कराए जाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि काम के दौरान मजदूर को पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी गई थी।सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों के साथ-साथ क्रेशर संचालक की लापरवाही और सुरक्षा मानकों की भी जांच कर रही है।एक मजदूर की मौत के बाद बड़ा सवाल—आखिर मजदूरों की सुरक्षा के इंतजामों को लेकर जिम्मेदार कब जागेंगे?

क्रेशर मशीन बनी काल! पट्टे में फंसकर मजदूर की दर्दनाक मौत, सेफ्टी इंतजामों पर सवाल

रायपुर। राजधानी रायपुर में स्कूली छात्र की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो को पुरानी बस्ती इलाके का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ छात्र अपने ही साथी छात्र की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्र 9वीं कक्षा में पढ़ता है। आरोप है कि उसके साथ मारपीट करने के बाद साथी छात्रों ने घटना का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना को लेकर अभिभावकों और लोगों में नाराजगी है। वहीं, पुरानी बस्ती थाना पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुट गई है और मारपीट करने वाले छात्रों की पहचान सहित पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।नाबालिगों से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।सवाल बड़ा है—आखिर स्कूल-कॉलेज के छात्रों में बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति पर लगाम कब लगेगी?

राजधानी में छात्र की बेरहमी से पिटाई! 9वीं कक्षा के छात्र का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर। रांझी की अशोक विहार कॉलोनी से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे पर अपनी 75 वर्षीय बुजुर्ग मां के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप है। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।बताया जा रहा है कि आरोपी राजू विश्वकर्मा ने अपनी बुजुर्ग मां के साथ मारपीट की और उन्हें सड़क पर घसीटा। इस दौरान कॉलोनी के लोगों ने आरोपी को समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि उसने किसी की बात नहीं मानी।पूरी घटना कॉलोनी में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। कॉलोनीवासियों ने मामले की शिकायत रांझी थाना पुलिस से की है।पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज सहित घटनाक्रम के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।जिस मां ने बेटे को जन्म देकर पाला-पोसा, उसी मां के साथ सड़क पर ऐसी बेरहमी ने हर किसी को झकझोर दिया है।

जबलपुर में हैवानियत! 75 साल की मां को सड़क पर घसीटकर पीटा, CCTV में कैद हुई बेटे की करतूत

बिलासपुर। बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र के देवरी गांव से आधी रात श्मशान घाट में कथित तंत्र-मंत्र किए जाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चीफ जस्टिस की तस्वीर के साथ दो युवकों के पहुंचने की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।बताया जा रहा है कि दोनों युवक देर रात श्मशान घाट पहुंचे थे। वहां संदिग्ध तरीके से पूजा-पाठ किए जाने की भनक लगने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख एक युवक मौके से भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। जबकि दूसरा युवक मौके से फरार हो गया।मौके से संदिग्ध पूजा सामग्री भी बरामद होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि किसी युवक की जमानत कराने के उद्देश्य से तंत्र-मंत्र किया जा रहा था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।घटना सीपत थाना क्षेत्र के देवरी गांव की बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि श्मशान घाट में दोनों युवक आखिर किस उद्देश्य से पहुंचे थे।आधी रात श्मशान घाट में चीफ जस्टिस की तस्वीर और संदिग्ध पूजा सामग्री मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं—आखिर इस तंत्र साधना के पीछे की असली वजह क्या थी?

चीफ जस्टिस की तस्वीर के साथ श्मशान में तंत्र-मंत्र! आधी रात दो युवक पहुंचे, ग्रामीणों ने एक को पकड़ा

राजधानी रायपुर के रावाभाठा मैदान में शनिवार को 23 वर्षीय युवक की लाश मिली। युवक पिछले तीन दिनों से लापता था और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। मृतक की पहचान पवन टंडन के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।परिजनों के मुताबिक, पवन 5 अगस्त से लापता था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था। शनिवार को स्थानीय लोगों ने मैदान में युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।जानकारी मिलते ही खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रायपुर में लापता युवक की मिली लाश:रावाभाठा मैदान में सीमेंट पाइप के अंदर मिला शव
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments