Homeछत्तीसगढ़पेड़ गिरने से अमरकंटक रोड पर लगा लंबा जाम, घंटों परेशान रहे...

पेड़ गिरने से अमरकंटक रोड पर लगा लंबा जाम, घंटों परेशान रहे राहगीर

कवर्धा। अमरकंटक रोड पर कुकदूर थाना क्षेत्र के भेलकी के पास सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। पेड़ सड़क पर गिरने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में कावड़ यात्रियों के साथ बड़ी संख्या में राहगीर और वाहन चालक फंस गए, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित होने के कारण वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान अमरकंटक रोड पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार नजर आई।

कावड़ यात्रा के दौरान इस मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही भी बढ़ी हुई है। ऐसे में अचानक पेड़ गिरने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। लोगों ने जल्द से जल्द सड़क से पेड़ हटाकर यातायात बहाल करने की मांग की।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments