धमतरी। शहर के वंदना विहार कॉलोनी में आयोजित की जा रही चंगाई एवं प्रार्थना सभा को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सभा की जानकारी सामने आने के बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर आयोजन को लेकर सवाल उठाए और मामले की जानकारी प्रशासन को देने की बात कही।
हिंदू जागरण मंच का आरोप है कि कॉलोनी में चल रही प्रार्थना सभा की आड़ में धार्मिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। कार्यकर्ताओं ने सभा के आयोजन, अनुमति और वहां होने वाली गतिविधियों को लेकर संबंधित लोगों से जानकारी मांगी।
मामले को लेकर मौके पर कुछ देर गहमागहमी और हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
फिलहाल पूरे मामले में प्रशासन और पुलिस की ओर से आयोजन की अनुमति तथा सभा में होने वाली गतिविधियों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि आयोजन में नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं।

