Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को भारत के इतिहास का सबसे युवा विरोधी प्रधानमंत्री बताते हुए आरोप लगाया कि वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बचा रहे हैं. राहुल गांधी ने दावा किया कि देशभर में 152 परीक्षा प्रश्नपत्र लीक हुए हैं, जिससे करीब 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए हैं. उन्होंने कहा कि इतने बड़े संकट के बावजूद अब तक किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक वीडियो संदेश जारी किया. उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री है .

..छात्र घसीटे जा रहे, पेपर लीक के गुनहगार आजाद: राहुलगांधी

शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच, सामाजिक संवेदनशीलता और राष्ट्रभावना का विकास करना है। शिक्षा  संस्कारित समाज, सशक्त राष्ट्र और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला है। राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रदेश का कोई भी बच्चा संसाधनों या अवसरों के अभाव में अपने सपनों से वंचित न रहे। ये बातें छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने सोमवार को दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामगांव (एम) में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में कहीं।इस अवसर पर स्कूली बच्चों का तिलक लगाकर, मुंह मीठा कराकर और बैग सौंपकर उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन भी किया।

शाला प्रवेशोत्सव में CM ने बच्चों के साथ किया भोजन,

छत्तीसगढ़ के 1 हजार से ज्यादा अतिथि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। दुर्ग जिले में हिंदी भवन के सामने वे पिछले 20 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। सोमवार को संविलियन, सेवा सुरक्षा और समान वेतन की मांग को लेकर शिक्षकों ने शित्रा मंत्री गजेंद्र यादव के निवास का घेराव करने की कोशिश की।दिन में बारिश के बीच छाता लेकर रैली निकाली। शाम को अंधेरे में फ्लैशलाइट जलाकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने कहा कि वे पिछले 11 सालों से दूर-दराज और नक्सल प्रभावित इलाकों के स्कूलों में पढ़ा रहे हैं, लेकिन आज भी उन्हें केवल मानदेय के भरोसे काम करना पड़ रहा है। उन्होंने मानदेय बढ़ाने की भी मांग की।

छत्तीसगढ़- बारिश में छाता लेकर निकले 1 हजार अतिथि शिक्षक

सोने में 50 फीसदी तक गिरावट के पीछे एक्सपर्ट्स 1980 और साल 2012-13 का हवाला दे रहे हैं. मौजूदा दौर की बात करें तो जनवरी 2026 में सोने ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में $5,595 प्रति औंस का नया ऑल-टाइम हाई छुआ था. ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध गहराता जा रहा है. संकट के समय लोगों सोने में निवेश करते हैं. लेकिन फिलहाल सोने की कीमतों में दबाव देखने को मिल रही है. सोने का भाव इसी साल जनवरी में 1.91 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था,, जनवरी में ऑल टाइम हाई लगाने के बाद सोना 25 फीसदी से ज्यादा लुढ़क चुका है. फिलहाल 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1.41 लाख रुपये के आसपास बना हुआ है. इस बीच सोने को लेकर तमाम एक्सपर्ट्स बुलिश नजर नहीं आ रहे हैं. कुछ एक्सपर्ट्स बड़ी गिरावट की आशंका जता रहे हैं.

सोने की कीमत हो जाएगी आधी? एक्सपर्ट्स ने कहा

कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत स्थित ग्राम दुल्लापुर बाजार के कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में सोमवार को अचानक 13 छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। छात्राओं को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने पर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही छात्रावास प्रबंधन ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी और सभी छात्राओं को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने सभी छात्राओं की जांच की। इनमें से चार छात्राओं की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया रेफर कर भर्ती किया गया, जबकि शेष छात्राओं का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही जारी है।

कबीरधाम में 13 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी,चार रेफर

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में ब्रेकअप के बाद एक युवती का न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। आरोपी बॉयफ्रेंड ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के दौरान रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया था। युवती को इसकी जानकारी अपनी सहेलियों से मिली। घटना गुंडरदेही थाना क्षेत्र के एक गांव की है।पुलिस के मुताबिक, 20 वर्षीय आरोपी नारायण देशमुख ने दोस्ती के समय व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर युवती का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। ब्रेकअप होने के बाद उसने= को बदला लेने के इरादे से यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया।वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना मिलने पर पीड़िता के परिजनों ने गुंडरदेही थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

व्हाट्सएप वीडियो कॉल से बनाई थी गर्लफ्रेंड की न्यूड वीडियो

पत्थलगाव वन क्षेत्र के खड़ामाचा इलाके में पिछले करीब दो महीने से 12 हाथियों का दल डेरा जमाए हुए है। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, वहीं आज हाथियों का धान के खेतों में अटखेलियां करते हुए बेहद खूबसूरत नजारा भी देखने को मिला। हालांकि, हाथियों का यह झुंड खेतों में पहुंचकर धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। वन विभाग की टीम लगातार इलाके में निगरानी कर रही है और ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी जा रही है।दरअसल,पत्थलगाव वन क्षेत्र के  खड़ामाचा इलाके में पिछले दो महीने से करीब 12 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों का झुंड गांव के आसपास मौजूद धान के खेतों में पहुंचकर फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। खेतों में लेटकर और अटखेलियां करते हुए हाथियों का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हाथियों का दल धान की फसल को रौंदता नजर आ रहा है।

 2 महीने से 12 हाथियों ने गांव में जमा रखा है डेरा!

कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP का फिर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू हो गया है। CJP का संसद मार्च के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार शाम 5 बजे जंतर-मंतर खाली करा दिया था।प्रदर्शनकारी और अभिजीत दीपके 6 घंटे बाद फिर लौट आए। सोमवार रात 11 बजे तक भारी तादाद में लोग जमा हो गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।दीपके ने इंडिया टुडे से खास बातचीत में कहा कि मंगलवार को भी संसद मार्च करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होने तक आंदोलन जारी रहेगा और जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे।प्रदर्शनकारी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत तीन मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। सोमवार को दीपके समेत CJP समर्थकों ने संसद तक मार्च किया था।

कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन फिर शुरू 

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। सड़क हादसे में प्रेमी की मौत के महज दो दिन बाद उसकी प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रेमी की मौत के बाद युवती गहरे सदमे में थी। मंगलवार को उसने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।घटना की सूचना मिलते ही करंजी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका ने की आत्महत्या
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments