Homeशिक्षासुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नागम में शनिवार को हल्की बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बिजली की चपेट में आने से चार बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।ग्रामीणों ने सभी बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल दो सगे भाइयों का उपचार जारी है। उनकी हालत पर चिकित्सकों की लगातार नजर बनी हुई है।घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सरगुजा में आकाशीय बिजली गिरने से 2 मासूमों की मौत

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की परतें खुलती जा रही हैं। आरोपी मनीष ने स्वीकार्य किया कि नौकरी लगने के कुछ दिन बाद ही उसने चोरी करनी शुरू कर दी थी।पुलिस की पूछताछ में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी मनीष यादव ने स्वयं के चोरी करने की बात स्वीकारी है। इसमें टिन्नू की भूमिका भी उसने स्पष्ट की है। ड्यूटी पर लगने के कुछ ही समय में उसने चोरी करने का दावा किया है। इन रुपयों से भंडारा करने, महंगे उपहार लेने व कुछ निवेश करने की भी जानकारी दी है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के कुछ करीबी रिश्तेदारों से भी पूछताछ की है। आरोपी और रिश्तेदारों से मिली जानकारियों का अलग-अलग सत्यापन भी कराया है। इस दौरान कुछ अन्य जमीनों में निवेश संबंधी जानकारी भी मिली है।
राम मंदिर: मनीष यादव ने बताया कैसी होती थी चोरी

रायगढ़ जिले के  लैलूंगा थाना में एक अज्ञात शख्स ने मां और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शवों को अस्पताल भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।मृतका बरत नाग के पति की मौत करीब 5 साल पहले हुई थी। पति की मृत्यु के बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह अपनी 10 माह की बच्ची के साथ जीवन यापन करती थी। 16 जुलाई की रात गलत इरादे से पहुंचे अज्ञात शख्स ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने महिला के चेहरे पर ईंट से प्राणघातक हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची पर भी किसी ठोस वस्तु से वार किया गया, जिससे अंदरूनी चोटों के कारण उसकी भी जान चली गई। महिला गांव में स्थित बोर घर में रहती थी, जहां हत्या की गई।

 रायगढ़ में महिला और उसकी 10 माह की बच्ची का  कत्ल,

रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए 8 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। एसीपी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में गठित इस 8 सदस्यीय एसआईटी में अनुभवी पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है।एसआईटी टीम घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करेगी। पुलिस आत्महत्या, हत्या, आर्थिक, पारिवारिक और अन्य संभावित कारणों सहित हर एंगल से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।सभी की मोबाईल जप्त की गई है ..

पांच लोगों की मौत:8 सदस्यीय SIT, टीम गठित

दुर्ग जिले के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्च माध्यमिक विद्यालय के चार छात्रों को संदिग्ध नशीली गोलियां खाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस, शिक्षा विभाग और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।16 जुलाई की दोपहर एक छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। अगले दो दिनों में तीन अन्य छात्रों की भी तबीयत खराब हुई। जांच में सामने आया कि सभी ने एक जैसी गोलियां खाई थीं।प्रभारी प्राचार्य नलिनी वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गोलियां स्कूल परिसर के बाहर छात्रों तक पहुंची थीं। स्कूल प्रबंधन को इस घटना की पहले कोई जानकारी नहीं थी। मामले की सूचना तुरंत प्रशासन और पुलिस को दी गई।

दुर्ग स्कूल के छात्रों तक पहुंचीं नशे की गोलियां

कोरबा के दीपका क्षेत्र की ग्राम पंचायत झाबर ने गांव को पूर्ण रूप से नशामुक्त बनाने के लिए कड़ा निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने दीपका पुलिस के सहयोग से शराब और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान शुरू करते हुए जुर्माने का प्रावधान लागू किया है।ग्राम सभा में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के अनुसार, गांव में शराब या अन्य नशीले पदार्थ बनाते या बेचते पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, शराब या नशीले पदार्थ खरीदने अथवा सार्वजनिक स्थान पर सेवन करते पाए जाने पर 5 हजार रुपये का आर्थिक दंड देना होगा।नियमों के प्रभावी पालन के लिए महिला कमांडर समिति का गठन किया गया है।

कोरबा के झाबरपंचायत का फैसला:शराब बेचने पर जुर्माना

बलौदाबाजार पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी आशीष निर्मलकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने आरोपी को बिलासपुर जिले के मेढ़रा गांव से पकड़ा। 17 वर्षीय पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर उसका बयान दर्ज किया गया है।आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। यह मामला बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार चौकी क्षेत्र का है। 25 जून को सुबह करीब 10 बजे एक 17 वर्षीय नाबालिग बालिका अपने घर से लापता हो गई थी।

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म:बिलासपुर से आरोपी गिरफ्तार

ट्रेन में लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी  का मेकअप

महाराष्ट्र की एक पैसेंजर ट्रेन में लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी को अलग अंदाज में सबक सिखाया गया .मामला शेगांव से बडनेरा के बीच सफर के दौरान का है.यात्रियों ने उनकी पिटाई नहीं की इसके बजाय लड़की से ही आरोपी का मेकअप करवा दिया. यात्रियों ने आरोपी की पिटाई करने के बजाय उसे सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा करने का फैसला किया युवती ने आरोपी के चेहरे पर लिपस्टिक और लाली लगा दी हाथों में चूड़ियां पहना दी आरोपी चुपचाप बैठ रहा इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है..

ट्रेन में लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी  का मेकअप

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments