Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद में लापता भुनेश्वर यादव की हत्या के सनसनीखेज वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस हत्याकांड में बीजेपी पार्षद समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के बाद कातिलों ने युवक की लाश कोमहासमुंदके नानगांव में दफनाई दी थी, जिसे खोदकर निकला गया।जानकारी के मुताबिक, नकटी निवासी मृतक भुवनेश्वर यादव 22 मई से लापता था, जो मोनेट कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। बताया जाता है कि घटना वाले दिन मंदिर हसौद शराब भट्ठी के पास मृतक शराब पीने के दौरान भुवनेश्वर यादव  के बीच पानी को लेकर  निर्दलीय पार्षद गोलू रात्रे और कुछ लोगों  के बीच विवाद गाली-गलौज हुई। विवाद के बाद पार्षद ने अपने साथियों के साथ मिलकर भुवनेश्वर को कार में बैठाकर पहले महासमुंद के महानदी किनारे ले गया, फिर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
रायपुर के युवक की यहां रेत में दफन मिली लाश

राजस्थान के अजमेर जिले के बोराड़ा थाना क्षेत्र से एक ऐसा खौफनाक हत्याकांड सामने आया जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. यहां एक महिला ने अपने ही पति, सास,सौतन और एक अन्य रिश्तेदार की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद चारों शवों को घर से करीब 500 मीटर दूर ले जाया गया. शवों को रामसिंह की कार में रखा और फिर कार को आग के हवाले कर दिया, ताकि पूरी घटना हादसा लगे और पुलिस गुमराह हो जाए. वारदात के बाद उसने ऐसा शातिर खेल खेला कि शुरुआती दौर में किसी को उस पर शक तक नहीं हुआ. वह घर में मौजूद महिलाओं के बीच बैठकर जोर-जोर से रोती रही और खुद को बेसुध दिखाने का नाटक करती रही  पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनीता उसकी बेटी सरिता और नाबालिग बेटे को डिटेन कर लिया है

‘पति-सास और सौतन को मार दहाड़े मार-मारकर रोई

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में 31 मई को होने वाला मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह समारोह इस बार खास होने जा रहा है। वजह है बेमेतरा से भाजपा विधायक दीपेश साहू, जो वीआईपी कल्चर और शाही खर्चों से दूर रहकर सरकारी योजना के मंच पर आम लोगों के बीच सात फेरे लेंगे। प्रदेश में पहली बार कोई वर्तमान विधायक 23 गरीब और जरूरतमंद जोड़ों के साथ सामूहिक विवाह में शामिल होकर सादगी और सामाजिक समानता का संदेश देगा। बेमेतरा शहर के बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले इस सामूहिक विवाह समारोह में विधायक दीपेश साहू, तरूणा साहू के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे। खास बात यह है कि विधायक इस आयोजन में अकेले दूल्हे नहीं होंगे, बल्कि उनके साथ क्षेत्र के 23 गरीब और जरूरतमंद जोड़े भी विवाह बंधन में बंधेंगे।

VIP कल्चर छोड़ सरकारी योजना में शादी रचाएंगे विधायक दीपेश

धमतरी जिले के खरेंगा गांव में अवैध रेत उत्खनन का गंभीर मामला सामने आया है। महानदी किनारे स्थित श्मशान घाट से अवैध खनन के दौरान 10 मानव कंकाल बाहर निकल आए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।ग्रामीणों के अनुसार, जिस स्थान से रेत निकाली जा रही थी वह प्रतिबंधित क्षेत्र है और वहां श्मशान घाट स्थित है। आरोप है कि रेत माफिया लगातार अवैध तरीके से मशीनों और वाहनों के जरिए यहां से रेत निकाल रहे थे। खुदाई के दौरान कई मानव कंकाल बाहर आ गए, जिनमें कुछ हाल ही में दफनाए गए लोगों के बताए जा रहे हैं।कंकाल बाहर आने के बाद पूरे इलाके में दुर्गंध फैल गई है,, कंकाल बाहर आने पर लोगो भावनाएं आहत हुई हैं।

धमतरी में अवैध रेत खनन से 10 कंकाल निकले

राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए रेलवे प्रशासन ने मिस्ट कूलिंग सिस्टम की शुरुआत की है। स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर लगाए गए। इस आधुनिक सिस्टम से यात्रियों को अब ठंडी फुहारों के बीच राहत महसूस हो रही है। लगातार बढ़ते तापमान और तेज गर्मी को देखते हुए रेलवे द्वारा यह पहल की गई है। मिस्ट कूलिंग सिस्टम के जरिए प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालय के आसपास के वातावरण को ठंडा रखा जा रहा है, जिससे यात्रियों का सफर अधिक आरामदायक बन सके।भीषण गर्मी के दौर में राजनांदगांव रेलवे स्टेशनपर शुरू किया गया मिस्ट कूलिंग सिस्टम यात्रियों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आया है। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही यह सिस्टम सक्रिय हो जाता है और यात्रियों के ऊपर ठंडी फुहारें छोड़ी जाती हैं,और लोगों को गर्मी से राहत मिलती है।

अब  राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर नहीं लगेगी गर्मी,

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में सरकारी दफ्तर में जमीन की फाइल को लेकर ऐसा बवाल मचा कि मामला सीधे विधायक बनाम प्रशासन तक पहुंच गया।नायब तहसीलदार ने बीजेपी विधायक और उनके समर्थकों पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है।वहीं विधायक पक्ष का कहना है कि उनकी बहन के साथ अभद्रता हुई… जिसके बाद विवाद भड़क गया। दोनों पक्षों की शिकायत पर FIR दर्ज हो चुकी है अब मामला राजनीतिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है। पूरा मामला सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र स्थित राजापुर उप तहसील कार्यालय का है। विधायक की बहन सीमा धनकी का आरोप है कि जब नायब तहसीलदार के पास कम से गई तो उन्होंने .. फाइल फेंक दी और उन्हें दफ्तर से बाहर जाने को कह दिया।विधायक समर्थक उप तहसील पहुंच गएविधायक के यह ले जाकर पिटाई कर दिए .

सरगुजा में नायब तहसीलदार की पिटाई, BJP विधायक पर FIR

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सरकारी तेंदूपत्ता गोदाम में आग लग गई। बुधवार को सरगीपाल स्थित गोदाम में लगी आग से करीब 1 हजार बोरा तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद वन अमले और दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। फिलहाल, नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।इससे पहले सोमवार को बीजापुर के निजी तेंदूपत्ता गोदाम में आग लगी थी। इस घटना में लगभग 18 हजार बोरे जलकर खाक हो गए थे। अनुमान के मुताबिक 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। इस घटना के बाद राज्य सरकार ने कार्रवाई करते हुए DFO रमेश जांगड़े को हटा दिया है। उनकी जगह सागर जाधव को जिम्मेदारी दी गई है।

बीजापुर के बाद बस्तर के तेंदूपत्ता गोदाम में लगी आग

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस एनके व्यास ने बलौदाबाजार हिंसा केस पर सख्त टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने 7-8 हजार लोगों की भीड़ को भड़काकर 13 से 14 करोड़ रुपए की सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।साथ ही पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला भी कराया गया। कोर्ट ने कहा कि समाज में शांति और कानून व्यवस्था को पूरी तरह बिगाड़ने वाले ऐसे गंभीर अपराध में आरोपियों को जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता।इसी के साथ हाईकोर्ट ने बवाल, पथराव और कलेक्ट्रेट परिसर में आगजनी के मामले में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के संस्थापक अमित बघेल समेत 3 आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी है।

बलौदाबाजार हिंसा- भीड़ को उकसाकर 14 करोड़ का नुकसान कराया

धमतरी जिले के सिहावा वनांचल से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कोरमूड़ गांव में एक ग्रामीण की मौत ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। जंगल में अधेड़ का शव क्षत-विक्षत हालत में मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि किसी हिंसक जंगली जानवर तेंदुए ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग शाम ढलते ही घरों में कैद होने लगे हैं, क्योंकि ये पहला मामला नहीं है।  पहले भी इसी इलाके में घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है।मामला सिहावा थाना क्षेत्र के कोरमूड़ गांव की हैं, गांव से लगे जंगल में एक ग्रामीण का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला मृतक 26 मई को घर से निकला था ,सुबह जब ग्रामीण जंगल की ओर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर हर कोई सिहर उठा।

अधेड़ की शव क्षत-विक्षत लाश देख कांप उठे लोग

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments