ओडिशा के क्योंझर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो किसी फिल्म की पटकथा जैसी लगती है, लेकिन इसके पीछे छिपी गरीबी और लाचारी बेहद कड़वी है. जिले के पटना.. में एक व्यक्ति अपनी मृत बहन के पैसे निकालने के लिए उसका कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंच गया.दियानाली गांव में रहने वाले जीतू मुंडा की बड़ी बहन की करीब दो महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी. बहन ने अपनी मृत्यु से पहले ओडिशा ग्राम्य बैंक करीब 19 हजार रुपये जमा किए थे, जो उसने अपने मवेशी बेचकर कमाए थे.कोई अन्य कानूनी वारिस न होने के कारण जीतू मुंडा कुछ दिन पहले पैसे निकालने के लिए बैंक गया था. लेकिन बैंक अधिकारियों ने उससे पैसे निकालने की प्रक्रियापूरी करने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करने को कहा.भाई ने बहन की कब्र खोद डाली. डेथ सर्टिफिकेट न होने पर कंकाल लेकर भाई बैंक पहुंच गया
रोंगटे खड़े कर देने वाली बेबसी. सर्टिफिकेट के बदले लाया कंकाल
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पत्नी से नाराज होकर पति करीब 150 फीट हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। फिलहाल, पुलिस उसे पेंड्रा के अस्पताल ले गई। वहां चेकअप के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। मामला पसान थाना क्षेत्र के पटेल पारा (समेरा) गांव का है।दरअसल, युवक अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदार के घर शादी कार्यक्रम में गया हुआ था। वहां उसका किसी से विवाद हो गया। उसने यह बात अपनी पत्नी से कही और साथ चलने के लिए कहा, लेकिन पत्नी ने उसकी बात नहीं सुनी। इसी बात से वह भड़क गया और टावर पर चढ़कर सुसाइड की कोशिश की। 24 साल का युवक केवल सिंह एक पारिवारिक शादी में गया हुआ था। वहां उसका किसी से झगड़ा हो गया,
पत्नी से नाराज पति हाईटेंशन टावर पर चढ़ा,
राजधानी रायपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार ने दो युवकों की जिंदगियां छीन ली। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित हाईवा ने बाइक सवार युवकों को जबस्दस्त टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसा रायपुर-महासमुंद रोड में हुआ है। बताया जा रहा है कि रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दोनों युवक पहिए के नीचे आ गए जिससे मौके पर ही दम तोड़ दिया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मंदिर हसौद थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतकों की शिनाख्त में जुट गई है।घटना के बाद चालक हाईवा छोड़कर फरार हो गया, जिनकी तलाश की जा रही है।
खून से लाल हुई राजधानी रायपुर की ये सड़क
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम से वायरल हो रहे फेक और एआई आधारित आपत्तिजनक वीडियो ने सियासी माहौल गरमा दिया है। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। महिला आयोग ने बड़ा एक्शनलेटे हुए साइबर सेल को जांच के आदेश दिया है और 7 दिन में रिपोर्ट तलब”की है साथ ही“दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश”दिए हैआयोग का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का दुरुपयोग कर यह भ्रामक और आपत्तिजनक वीडियो तैयार किया गया है। इससे न सिर्फ एक सार्वजनिक व्यक्ति की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है, बल्कि महिला सम्मान पर भी सीधा हमलाकिया गया है।
महिला आयोग ने SP को दिए FIR के निर्देश
छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। सोमवार तड़के ईडी की टीम ने धमतरी के कुरूद में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के चचेरे भाई भूपेंद्र चंद्राकर के ठिकानों पर छापेमारी की। साथ ही कुरूद में ही राइस मिलर रौशन चंद्राकर के यहां रेड मारी गई।इसके अलवा अभनपुर में जमीन कारोबारी गोपाल गांधी और उनसे जुड़े अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी गई है। यह कार्रवाई सुबह से जारी है। सुबह तीन गाड़ियों में 12 से अधिक ईडी के अधिकारी भूपेंद्र चंद्राकर के घर पहुंचे। टीम घर के अंदर जांच-पड़ताल कर रही है।आरोप है कि उन्होंने कथित भारतमाला घोटाले में अपने करीबियों को सिर्फ अभनपुर ही नहीं,अन्य जगहों पर मुआवजा दिलवाया है। इन आरोपों की ईडी यह जांच कर रही है।
धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड
रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा की बैठक में काफी गर्मा-गर्मी और तीखी बहस देखने को मिली। महापौर महापौर मीनल चौबे ने भाजपा पार्षदों के साथ मिलकर निगम मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और कोतवाली चौक तक रैली भी निकाली। इस दौरान महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। विशेष सत्र के दौरान चर्चा के बीच महापौर मीनल चौबे ने नेता प्रतिपक्ष को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का पद किसी महिला पार्षद को सौंप दे तभी महिला आरक्षण पर उनकी बात को गंभीरता से लिया जाएगा। वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का भी आरोप लगाया है।
निगम सामान्य सभा के दौरान बवाल!
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 में अपनी छठी जीत दर्ज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में पहले गेंदबाजी करते हुए बेंगलुरु ने दिल्ली को 75 रन पर ऑलआउट कर दिया। दिल्ली ने 8 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अभिषेक पोरेल ने 30 रन बनाकर टीम का स्कोर 16.3 ओवर में 75 तक पहुंचाया।बेंगलुरु की ओर से जोश हेजलवुड ने 4 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट झटके। 76 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु ने 6.3 ओवर में एक विकेट पर 77 रन बनाकर मैच जीत लिया।बेंगलुरु की तरफ से बैटिंग में विराट कोहली ने 23 रन की पारी खेलते हुए IPL में 9 हजार रन पूरे कर इतिहास रच दिया। वे ऐसा करने वाले पहले बैटर बने। देवदत्त पडिक्कल ने 13 बॉल में नाबाद 34 रन बनाए।
बेंगलुरु की IPL 2026 में छठी जीत
रायपुर पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। ये सिर्फ एक सुसाइड नहीं, बल्कि एक रहस्य बन चुकी है।इस हाई-प्रोफाइल सुसाइड केस ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं क्या जय की जिंदगी में रिश्तों का जाल था?क्या पत्नी के साथ संबंधों में दरार मौत की वजह बनी? या फिर कर्ज और ट्रेडिंग में भारी नुकसान ने उन्हें ये कदम उठाने पर मजबूर किया?जबकि वे एक सामान्य जीवन जी रहे थे, लेकिन अचानक मौत को गले लगा लिया ।सूत्रों के अनुसार, पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव की बात सामने आ रही है।स्थानीय स्तर पर पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने की चर्चाएं भी चल रही हैं — हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर हर एंगल से जांच कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स के बाद ही असली वजह सामने आ पाएगी
पत्नी का अवैध संबंध या फिर मौत का कोई और राज?
DCP नॉर्थ पुलिस की टीम ने राजधानी में कारोबारी से 50 लाख के सनसनीखेज लूट का बड़ा खुलासा किया है इस वारदात का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि उसका ड्राइवर ही था ड्राइवर ने अपने 7 रिश्तेदारों के साथ मिलकर लूट को अंजाम दिया था। जिसमें एक कांग्रेस का पार्षद भी शामिल है। बता दे की दो दिन पहले रायपुर में कारोबारी अखिलेश के साथ कंपनी का ड्राइवर और अकाउंटेंट करीब 50 लाख रुपये लेकर बैंक जा रहे थे। रास्ते में ड्राइवर कृष्णा साहू ने गुटखा लेने के बहाने अकाउंटेंट को गाड़ी से उतार दिया और फिर कार समेत नकदी लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर ही रही थी, इसी दौरान आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम को महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिसके आधार पर टीम ने आरोपी कृष्णा साहू को गिरफ्तार किया।,
ड्राइवर ही निकला कारोबारी से गबन का मास्टरमाइंड
मुंबई के जे.जे. मार्ग इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की तरबूज खाने से मौत हो गई। मृतकों में अब्दुल्ला अब्दुल कादर 40साल उनकी पत्नी नसरिन (35साल और उनकी बेटियां जैनब (13 और आयशा (16साल शामिल हैं। पुलिस ने फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है।पुलिस के मुताबिक, 25 अप्रैल को परिवार ने अपने घर पर एक गेट-टुगेदर पार्टी रखी थी। इसमें कुछ रिश्तेदार आए थे। परिवार ने मेहमानों के साथ बिरयानी खाई थी। इसके बाद कपल और उनकी दोनों बेटियों ने तरबूज खाया।इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। सभी को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक के बाद एक चारों परिवार के सदस्यों की मौत हो गई।

