Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शुक्रवार दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। तीनों पोस्ट ऑफिस से पैसे निकालकर गांव लौट रहे थे। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम खैरताल में रहने वाले रामचंद्र ध्रुव (39) अपने बच्चों निहारिका ध्रुव (16) और टोमेश ध्रुव (12) के साथ बाइक (MP18 M 1744) से जा रहे थे।इसी दौरान ट्रक (CG08 AX 6011) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। वे बच्चों के साथ किसी काम से बलौदाबाजार आए थे।

।बलौदाबाजार में ट्रक की टक्कर से पिता-2 बच्चों की मौत

पंजाब में शुक्रवार दोपहर चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। आग इंजन के साथ लगे जनरल डिब्बे में भड़की और देखते ही देखते ट्रेन के 4 जनरल कोच इसकी चपेट में आ गए।आग की चपेट में आए डिब्बों में यात्री सवार थे। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। ट्रेन रुकते ही यात्री जान बचाने के लिए नीचे उतरकर खेतों की ओर भागने लगे। इस दौरान कई यात्रियों ने ट्रेन से छलांग भी लगा दी।घटना फतेहगढ़ साहिब के साधूगढ़ और पटियाला के सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के बीच हुई। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, दमकल विभाग और राहत टीमों को अलर्ट किया गया।रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस अमृतसर से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी। हादसा दोपहर करीब सवा 1 बजे हुआ। सरकारी रेलवे पुलिस ने बताया कि कोच के पंखे में शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह घटना हुई। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ट्रेन में लगभग 1,500 यात्री सवार थे

पंजाब में यात्रियों से भरी चलती ट्रेन में आग लगी:4 डिब्बे जले

बोतलें देने का मामला सामने आया है। कांग्रेस ने इसका वीडियो बनाया और थाने में शिकायत की, जिसके मुताबिक, धनतेरस के दिन अधिकारियों और कर्मचारियों को मिठाई के डिब्बों की जगह शराब की बोतलें बांटी गईं।मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शराब की बोतलों को जांच के लिए जब्त कर लिया। पुलिस कार्यपालन अभियंता (EE) को पूछताछ के लिए कोतवाली थाना भी लेकर गई थी। घटना के बाद विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी बड़ी संख्या में थाने पहुंचे।हालांकि, कार्यपालन अभियंता ने इस मामले में अपनी जानकारी नहीं होने की बात कही। उन्होंने आरोपों से भी इनकार किया।

सरकारी दफ्तर में बंटी शराब:कांग्रेस ने वीडियो बनाकर थाने में की शिकायत,

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय प्रबंधन ने वाहन चलाने वाले ड्राइवर से पेड़ों की कटाई का काम करवा दिया। ड्राइवर को न तो ग्राइंडर मशीन चलाने का अनुभव था और न ही उसने पहले कभी इस मशीन से काम किया था।पहली बार मशीन चलाकर पेड़ की डाल काटते समय अचानक ग्राइंडर झटके से पलट गई और उसके बाएं पैर में जा घुसी। हादसे में उसका पैर बुरी तरह कट गया। पैर की कई नसें कट गईं और हड्डी भी आधी टूट गई।घायल कर्मचारी खिलेश टंडन का शंकराचार्य अस्पताल, जुनवानी में ऑपरेशन किया गया है। डॉक्टरों ने पूरी तरह ठीक होने को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। उसे ठीक होने में दो से तीन महीने तक लग सकते हैं। घायल कर्मचारी की पत्नी ने मोहन नगर थाने में इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ शिकायत की है और कार्रवाई करने की मांग की है।

ड्राइवर को थमा दिया पेड़ काटने का ग्राइंडर:दुर्ग में कर्मचारी के पैर की नसें कटीं

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद उनका यह पहला प्रदेश दौरा होगा।वे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर नितिन नबीन ने दौरे के लिए सहमति दी है।कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी भी मौजूद रहेंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी के दौरे को लेकर बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।बीजेपी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी कार्यक्रम स्थल में प्रदेश पदाधिकारियों की मीटिंग लेंगे।मीटिंग के दौरान प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में पिछले दौरे में हुई चर्चा का फीडबैक और अपडेट लेंगी। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों को आगे की जिम्मेदारियों और कामों को लेकर निर्देश भी दिए जाएंगे।

नितिन नबीन और स्मृति ईरानी 15 नवंबर को आएंगे छत्तीसगढ़

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां पति के दूसरी महिला से कथित प्रेम संबंधों के शक में एक पत्नी ने साजिश रच डाली. आरोप है कि उसने पड़ोस में रहने वाली महिला और उसकी 13 साल की बेटी को कमरे में बंद कर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. इस हमले में गंभीर रूप से झुलसी मां-बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला बीना के गोदना गांव का है. यहां 2 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे गिरजाबाई और उनकी 13 वर्षीय बेटी आयुषी घर में मौजूद थीं. इसी दौरान पड़ोस में रहनेवाली रिश्ते की देवरानी काजल गोस्वामी (28) स्टील के डिब्बे में पेट्रोल लेकर उनके घर पहुंची. आरोप है कि काजल ने कमरे में मौजूद मां-बेटी पर पेट्रोल उड़ेला और आग लगा दी. इसके बाद वह मौके से फरार हो गई

पति से अफेयर के शक में पड़ोसी मां-बेटी को जिंदा जलाया, दोनों की मौत

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने दीपावली से पहले युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर), उपसमूह-02 के अंतर्गत विभिन्न विभागों के 1,703 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। मंडल की ओर से इन पदों के लिए पहली बार लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।भर्ती में सहायक ग्रेड-3 के 1,206 पद, सहायक उप निरीक्षक (जिला इकाई संवर्ग) के 279 पद, शीघ्रलेखक (हिंदी) के 30, उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक, सामान्य शाखा) के 34, स्टेनो टाइपिस्ट के 23, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 25, शीघ्रलेखक (द्विभाषी) के 13, पंजीयक लिपिक के 50, सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा) के 40 और शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) के 3 पद शामिल हैं।

सीएम विष्णुदेव साय ने खोला नौकरी का पिटारा
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments