महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के को-प्रमोटर और करोड़ों रुपए के अवैध सट्टा सिंडिकेट के आरोपी रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है।सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के 3 दिन बाद दुबई में ये कार्रवाई हुई है। अधिकारियों के मुताबिक अब उप्पल को प्रत्यर्पित कराकर भारत लाने की कोशिश की जा रही है।एक सप्ताह के भीतर महादेव बेटिंग ऐप मामले में यह दूसरी बड़ी कामयाबी है। इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उप्पल के कारोबारी साझेदार और महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से इंडिया लाया था।बुधवार को रायपुर की CBI स्पेशल कोर्ट में सौरभ चंद्राकर को पेश किया गया। कोर्ट ने CBI को 8 दिन की कस्टोडियल रिमांड मंजूर की है।
महादेव सट्टा ऐप का को-प्रमोटर रवि उप्पल दुबई से अरेस्ट
मध्यप्रदेश के उज्जैन में शिप्रा नदी में एक युवती द्वारा छलांग लगाने की घटना सामने आई है। नदी में डूबने से युवती की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद युवती का शव नदी से बाहर निकाला गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती ने शिप्रा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल युवती ने नदी में छलांग क्यों लगाई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है। युवती की पहचान और घटना के कारणों के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
शिप्रा नदी में युवती ने लगाई छलांग, मौत; शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर लोगों को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि एक पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर उसका कटा हुआ सिर हाथ में लेकर इलाके में घूमता रहा। इतना ही नहीं, कुछ देर बाद वह एक मंदिर पहुंचा और वहां हाथ जोड़कर पूजा-पाठ करने लगा। इस भयावह दृश्य को देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए।घटना बुधवार सुबह गंगारामपुर कस्बे के नारायणपुर इलाके के वार्ड क्रमांक-4 की है। मृतका की पहचान सीमा सरकार घोष के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम रिंटू घोष बताया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर घर से बाहर निकल गया और इलाके में घूमने लगा।
पत्नी की बेरहमी से हत्या, सिर लेकर सड़कों पर घूमता रहा पति
सूरजपुर। जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा दो बाइक सवारों के बीच टक्कर होने से हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में मृत युवक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
सूरजपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत; दो गंभीर
धमतरी जिले में तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क पर मौजूद मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो मवेशियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार, डस्ट से भरे हाईवा ने मवेशियों को कुचल दिया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।इस घटना ने एक बार फिर सड़कों पर बेलगाम दौड़ते भारी वाहनों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
धमतरी में डस्ट से भरे हाईवा का कहर, दो मवेशियों की मौत; तीन घायल
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही इलाके में 62 हाथियों का झुंड घूम रहा है। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए नाका संकुल के 9 स्कूलों में 4 और 5 नवंबर को छुट्टी घोषित की गई है। यह फैसला बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।वहीं, इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति जंगल के पास हाथियों को उकसाता नजर आ रहा है। वन विभाग ने वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।मरवाही वनमंडल के नाका और मटियाडांड़ बीट में इन दिनों 62 हाथियों का झुंड मौजूद है। हाथियों की आवाजाही से आसपास के गांवों में खतरा बना हुआ है।जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय वर्मा ने नाका संकुल के 9 स्कूलों में दो दिन की छुट्टी का आदेश जारी किया है।
गौरेला-पेंड्रा मरवाही में 62 हाथियों के चलते 9 स्कूल बंद

