Homeछत्तीसगढ़संभव स्टील ट्यूब्स ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, खेल सामग्री वितरित कर...

संभव स्टील ट्यूब्स ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, खेल सामग्री वितरित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

तिल्दा नेवरा :कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड द्वारा मंगलवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान, खेल सामग्री वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा, खेल और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं में भूमा ने प्रथम, पायल ने द्वितीय तथा जया साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 10वीं में अंशु मरकाम प्रथम, राधिका द्वितीय और टिकेश्वरी साहू तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब रायपुर के सहयोग से विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स किट का भी वितरण किया गया। साथ ही अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने व उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संवर्धन स्टील ट्यूब्स लिमिटेड की CSR हेड श्रीमती शीतल गोयल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और खेल जीवन में सफलता के दो मजबूत आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कंपनी के जीएम एम.जे.के. मूर्ति, राजकुमार निषाद, पंकज नायक, सचिन तिवारी, सुयश, गौरव मिश्रा, नितिन वर्मा सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब रायपुर की ओर से श्वेता साहू, सिमला सराफ एवं अरुणा गोयल ने वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता निभाई। वहीं ग्राम पंचायत की ओर से उप सरपंच प्रीति विश्वकर्मा ने कंपनी द्वारा शिक्षा, खेल एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments