Homeछत्तीसगढ़दृष्टि की रोशनी बनी अदाणी फाउंडेशन की पहल, 16 गांवों में 2,785...

दृष्टि की रोशनी बनी अदाणी फाउंडेशन की पहल, 16 गांवों में 2,785 लोगों की आंखों की जांच

922 ग्रामीणों को मौके पर मिले निःशुल्क चश्मे, 1,133 मरीजों को विशेषज्ञ उपचार के लिए किया गया रेफर

तिल्दा नेवरा – तिल्दा के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन के प्रोजेक्ट विज़न केयर ने उल्लेखनीय पहल की है। अदाणी पावर लिमिटेड, रायपुर के सहयोग से चलाए गए इस अभियान के तहत 16 गांवों में 27 नेत्र जांच शिविर आयोजित किए गए। करीब एक महीने चले अभियान में 2,785 ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई। इनमें 1,760 पुरुष और 1,025 महिलाएं शामिल रहीं।

अभियान के दौरान 1,556 लोगों में दृष्टिदोष पाया गया। इनमें 1,546 लोगों को चश्मे की आवश्यकता थी। अदाणी फाउंडेशन की ओर से 922 लाभार्थियों को मौके पर ही निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि शेष लाभार्थियों के चश्मे तैयार होने के बाद उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

विशेषज्ञों की जांच में 171 लोगों में मोतियाबिंद तथा 962 लोगों में आंखों से संबंधित अन्य बीमारियां सामने आईं। कुल 1,133 मरीजों को आगे के उपचार एवं विशेषज्ञ परामर्श के लिए रेफर किया गया, ताकि उन्हें समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा मिल सके।

अभियान के तहत मुरा, रायखेड़ा, भाटापारा, गैतरा, खपरी, चिचोली, गौरखेड़ा, ताराशिव, छटोद, कोनारी, सोनतरा, खमरिया, मोहरेंगा, बरतोरी, तुलसी और बहिसर सहित 16 गांवों में शिविर लगाए गए।

ग्रामीणों ने जताया अदाणी फाउंडेशन का आभार

शिविरों का लाभ लेने वाले ग्रामीणों ने अदाणी फाउंडेशन और अभियान से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि आंखों की जांच और उपचार जैसी सुविधा गांव के नजदीक मिलने से उन्हें शहर के अस्पतालों तक जाने की परेशानी और अतिरिक्त खर्च से राहत मिली। खासकर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह पहल काफी उपयोगी साबित हुई।

ग्रामीणों ने कहा कि समय पर आंखों की जांच होने से कई लोगों को अपनी समस्या का पता चला और उन्हें आगे के उपचार की दिशा भी मिली। उन्होंने अदाणी फाउंडेशन से भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लगातार आयोजित करने की अपेक्षा जताई।

अदाणी फाउंडेशन की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में विभिन्न जनहितकारी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। विज़न केयर अभियान भी इसी सामाजिक सरोकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों तक नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया गया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments