यमन के पास भारतीय जहाज पर हमला हुआ है. हमले के बाद जहाज समुद्र में डूब गया. राहत की बात यह है कि जहाज में सवार 13 भारतीयों समेत सभी 14 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है. यमन कोस्ट गार्ड ने रेस्क्यू कर सभी को मोखा बंदरगाह पहुंचाया है.जानकारी मुताबिक, यमन के समुद्री क्षेत्र के पास भारतीय जहाज MSV फैज नूरे औलिया को एक प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया. टक्कर लगने के बाद जहाज अपना संतुलन खोऔर समुद्र में पलट गया. इसके बाद जहाज डूब गया.
भारतीय जहाज पर हमला, सभी 14 नाविकों को बचाया गया
मंदिर चढ़ावा चोरी के करीब 2 महीने बाद पूर्व महासचिव चंपत राय मंगलवार को पहली बार अयोध्या में नजर आए। वह तपस्वी छावनी मंदिर पहुंचे। जब वह मंदिर जा रहे थे तो मीडिया कर्मी उनकी फोटो-वीडियो बनाने लगे। इस पर चंपत राय गुस्से में नजर आए और उंगली से इशारा करके अपने साथियों से कैमरे बंद कराने को कहा।चंपत राय से मुलाकात के बाद तपस्वी छावनी मंदिर के परमहंस आचार्य ने कहा- हम लोगों ने चंपत से निवेदन किया कि आप अयोध्या धाम मत छोड़िए। उन्होंने हमारा निवेदन स्वीकार किया और कहा कि अंतिम सांस तक मैं अयोध्या में रहूंगा। इससे पहले चंपत राय ने 7 जून को वीडियो जारी कर सफाई दी थी कि राम मंदिर में कोई चोरी नहीं हुई है।जबकि चोरी के आरोप में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
राममंदिर चढ़ावा चोरी के 2 महीने बाद चंपत राय दिखे
पंजाब में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल के खिलाफ लगे पोस्टरों के विवाद पर छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रतिक्रिया दी है। अंबिकापुर में मीडिया से बातचीत के दौरान सिंहदेव ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि पोस्टर AI से बनाए गए हैं या नहीं, किसने लगाए और क्यों लगाए, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल कांग्रेस के एक जिम्मेदार नेता हैं और संगठन की ओर से उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिंहदेव ने भरोसा जताया कि भूपेश बघेल की सूझबूझ और नेतृत्व में पंजाब में कांग्रेस को बेहतर सफलता मिलेगी। गौरतलब है कि पंजाब में हाल के दिनों में भूपेश बघेल के खिलाफ पोस्टर और बैनर सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
पंजाब पोस्टर:सिंहदेव बोले- पता नहीं पोस्टर AI जनरेटेड है ..
उत्तर प्रदेश के वाराणसी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल यानी RPF ने मानव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। RPF की सतर्कता से दो कथित मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि उनके चंगुल से छह मासूम बच्चों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी बच्चों को असम से गुजरात ले जाया जा रहा था। तस्करी का यह पूरा खेल ट्रेन के जनरल कोच में चल रहा था। शक होने पर RPF ने जांच की और कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। बचाए गए सभी बच्चों को सुरक्षित चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल एजेंसियां बच्चों को ले जाने के मकसद और तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हैं।
वाराणसी स्टेशन पर मानव तस्करी का खुलासा
दतिया उपचुनाव में हार के बाद बीजेपी ने बड़ा फैसला लिया है. जिला अध्यक्ष समेत पूरी जिला कार्यकारिणी को पदमुक्त कर दिया गया है. साथ ही, मंडल, मोर्चा और बाकी सभी संगठनात्मक इकाइयों को भी भंग कर दिया गया है.जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह समेत पूरी जिला कार्यकारिणी को पद से हटा दिया गया है. जिले में काम कर रही सभी स्थानीय संगठनात्मक इकाइयों को भी खत्म कर दिया गया. अब यहां नई टीम बनाई जाएगी. इस फैसले को उपचुनाव में मिली हार के बाद संगठन में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है. बीजेपी की ओर से जारी आदेश में जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने की बात कही गई है.
दतिया उपचुनाव हार के बाद बीजेपी का एक्शन, पूरा संगठन भंग
रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में 2 महिला आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। दोनों पर लोगों को बड़े निवेश और फंड दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह करीब 15 साल से देश के अलग-अलग राज्यों में इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा है।बालोद जिले के सालिक ग्रीन रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर उमेश कुमार सिन्हा ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कंपनी के विस्तार के लिए 45 करोड़ रुपए के निवेश की जरूरत थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने खुद को प्रभावशाली लोगों और विदेशी निवेशकों से जुड़ा बताकर निवेश दिलाने का भरोसा दिलाया।
45 करोड़ दिलाने के नाम पर 1.13 करोड़ ठगे
बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोपरा जलाशय के पास पीछे से आए भूसे से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला ट्रक और बाइक के बीच फंसकर करीब 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही।पुलिस के अनुसार, मुंगेली जिले के लोहाराकापा गांव निवासी पुनौतीन यादव (63) मंगलवार (4 अगस्त) सुबह एक परिचित के साथ बाइक क्रमांक CG 10 EC 6950 से बिलासपुर आ रही थीं। इसी दौरान कोपरा जलाशय के पास पीछे से आए ट्रक क्रमांक HR 55 W 3885 ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
बिलासपुर में भूसे से भरे ट्रक ने बाइक को रौंदा
बिलासपुर में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 2 मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई। काम के दौरान पहले एक मजदूर 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आया, उसे बचाने गया दूसरा मजदूर में झुलस गया। करंट इतना तेज था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार, कस्तूरबा नगर रिंग रोड नंबर-2 स्थित एक मकान में मजदूर दीवार जोड़ाई कर रहे थे। इसी दौरान सबसे पहले भूपेंद्र साहू का कॉन्टैक्ट मकान के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन से हो गया। उसे करंट लगते देख साथी मजदूर रवि बंजारे बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी बिजली की चपेट में आ गया।घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।
बिलासपुर में करंट लगने से 2 मजदूरों की मौत,

