कोरबा- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शराब पीने के दौरान दोस्तों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। गुस्से में बेकाबू साथियों ने युवक को पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के डाही गांव में शराब पीने के दौरान दोस्तों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि साथियों ने मिलकर एक युवक पर पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

