Homeछत्तीसगढ़रायपुर में सोलर पैनल लगा रहे दो मजदूरों की मौत

रायपुर में सोलर पैनल लगा रहे दो मजदूरों की मौत

रायपुर: राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी में आज सुबह बड़ा हादसा हुआ. लगभग 11:15 बजे मकान की छत पर सोलर पैनल लगा रहे दो मजदूरों को जोर का बिजली का झटका लगा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

पुरानी बस्ती थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने बताया कि प्रोफेसर कॉलोनी के एक मकान की छत पर 3 मजदूर सोलर पैनल लगाने के लिए गए हुए थे. इस दौरान सोलर पैनल फिटिंग करते समय एक सोलर प्लेट 11 केवी हाइटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई, जिसकी वजह से दो मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतकों में 25 साल का प्रमोद चंद्राकर और दूसरा 19 साल का आशीष चंद्राकर है. दोनों मूल रूप से पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के औधी के रहने वाले हैं. तीसरा मजदूर बच गया है.

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों मजदूरों के शव अपने कब्जे में लेकर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. इसके साथ ही सोलर पैनल लगाने के समय किस तरह के सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था. इसकी भी जांच पुलिस कर रही है.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments