अंबिकापुर। अंबिकापुर में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड पर एक यात्री बस से करीब डेढ़ क्विंटल पनीर जब्त किया है। जांच के दौरान पनीर की गुणवत्ता पर संदेह होने पर अधिकारियों ने उसे अपने कब्जे में लेकर सैंपल जांच के लिए भेज दिया।
इस कार्रवाई के बाद बस स्टैंड और खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। खाद्य विभाग की टीम अब पनीर की गुणवत्ता और उसके स्रोत की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

