रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने सोमवार सुबह धरसीवा, सिलतरा और सकरा क्षेत्र की कॉलोनियों में सघन जांच अभियान चलाया। अलग-अलग पुलिस टीमों ने एक साथ दबिश देकर संदिग्ध लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन किया।
पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान अवैध रूप से रह रहे अप्रवासी भारतीयों की पहचान और उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। मकान मालिकों एवं किरायेदारों से पूछताछ कर वैध दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान कई कॉलोनियों में पुलिस की मौजूदगी से हड़कंप की स्थिति रही।

