Homeछत्तीसगढ़बिलासपुर में बीच सड़क पर पापा की दो परियों के बीच जमकर...

बिलासपुर में बीच सड़क पर पापा की दो परियों के बीच जमकर बवाल. बेग चोरी के शक में दुकानदार ग्राहकों में मारपीट ..

बिलासपुर-छत्तीसगढ़ का न्यायधानी बिलासपुर में बीच बाजार में पुरुष और महिलाओं के दो पक्षों में विवाद के बाद हुई जमकर मारपीट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। वजह है एक वायरल वीडियो, जिसमें सड़क पर दो युवतियां आपस में जमकर लड़ती नजर आ रही हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो युवतियों  के बीच के कहासुनी शुरू हो जाती है।और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक-दूसरे के बाल पकड़कर थप्पड़ और घूंसे बरसाने लगती हैं।इस दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लात-घूंसे चला रहे है । वहीं महिलाएं एक दूसरे को बाल पकड़कर घसीटती नजर आ रही है । कोतवाली थाना क्षेत्र बिलासपुर रिवर व्यू रोड पर संडे मार्केट का है .

दरअसल यहाँ एक बैग की दुकान में एक युवक  अपनी पत्नी के साथ खरीदारी करने पहुंचता है .इस दौरान दुकानदार की पत्नी को शक हुआ कि युवक के साथ  आई महिला ने चुपके से बैग को अपने थैले में रख ली है। दुकानदार की पत्नी ने पूछताछ की तो महिला ने बैग रखने से इनकार कर दिया। फिर झूठा आरोप लगाने को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो जाता है ।विवाद के दौरान पत्नी के साथ आए चंद्रकुमार ने दुकानदार नरेंद्र तेंदुलकर के चेहरे पर एक मुक्का जड़ दिया, जिसके बाद विवाद और भी बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। महिलाओं ने भी सड़क पर एक-दूसरे के साथ झूमाझटकी और मारपीट शुरू कर दी।दोनों पक्ष एक दुसरे को गाली गलौज करते मारपीट करते एक दुसरे को  जान से मारने की धमकी देते रहे ।

इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए और जमीन पर पटक-पटककर मारपीट की। वहीं युवतियों के बीच भी जमकर हाथापाई हुई, उन्होंने एक-दूसरे को बाल पकड़कर घसीटा। बीच बाजार हुई इस मारपीट से अफरा-तफरी मच गई।सड़क से गुजर रहे लोग लड़ाई को देख  हैरान रह जाते हैं और कुछ लोग उन्हें छुड़ाने की कोशिश भी करते हैं, तो कभी खुद को बचाकर पीछे हट जाते हैं। लेकिन दोनों का गुस्सा किसी कीमत पर शांत नहीं होता।वीडियो में साफ नजर आता है कि लड़कियां इतनी आक्रामक हो चुकी हैं कि उन्हें किसी की बात सुनने का होश नहीं है।वायरल वीडियो में लड़ाई का अंदाज किसी अखाड़े से कम नहीं लग रहा।

इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दुकानदार नरेंद्र तेंदुलकर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करे है , जिस पर पुलिस ने आरोपी चंद्रकुमार के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments