Homeछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बड़ा बयान:छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक...

डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बड़ा बयान:छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई अंतिम चरण में

कवर्धा: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नक्सलवाद को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है.

विजय शर्मा ने संकेत दिया कि आज एक अहम विषय सामने लाया जाएगा, जो नक्सलवाद के ताबूत की अंतिम कील साबित हो सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की रणनीति और लगातार चल रही कार्रवाई के चलते 31 मार्च 2026 तक पूरे छत्तीसगढ़ से सशस्त्र नक्सलवाद समाप्त कर दिया जाएगा.गृहमंत्री विजय शर्मा सोमवार को एकदिवसीय दौरे पर कवर्धा विधानसभा क्षेत्र पहुंचे. इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की सौगात दी और नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया.

विजय शर्मा के इस बयान के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि एक या दो बड़े नक्सली कमांडर आत्मसमर्पण कर सकते हैं, जो इस अभियान में अहम मोड़ साबित होगा. डिप्टी सीएम का यह बयान राज्य की सुरक्षा नीति और नक्सल विरोधी अभियान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और निर्णायक दावा माना जा रहा है.

कवर्धा में नहरी विस्तारीकरण और भूमिपूजन

कवर्धा दौरे के दौरान डिप्टी सीएम और विधायक शर्मा ग्राम बद्दो में करीब 11.49 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सकरी फीडर नहर विस्तारिकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया. इस परियोजना से क्षेत्र के छह गांवों के किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा. वहीं, नगर पंचायत बोड़ला में लगभग 5 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया. साथ ही झीरपान जलाशय से नगरवासियों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पाइपलाइन और पानी टंकी का लोकार्पण भी किया गया.

उपमुख्यमंत्री ने कवर्धा के सरदार पटेल मैदान में आयोजित सरस मेला का उद्घाटन किया. इस अवसर पर महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 5 लाख रुपये के अनुदान से 10 महिला स्वयं सहायता समूहों को टाटा मैजिक वाहन वितरित किए गए, जिससे वे स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन सकें.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments