मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका, साथी किन्नर पर वारदात का संदेह
एंकर:
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक किन्नर की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। सड़क किनारे शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को शक है कि इस वारदात में मृतक के एक साथी किन्नर का हाथ हो सकता है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

