Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़बिलासपुर में 14 साल की लड़की से रेप:शादीशुदा ड्राइवर ने शादी का...

बिलासपुर में 14 साल की लड़की से रेप:शादीशुदा ड्राइवर ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

बिलासपुर-  बिलासपुर में 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म की शिकायत सिरगिट्टी थाने में दर्ज हुई है। ये शिकायत नाबालिग की मां ने ही कराई है। महिला का आरोप है कि, शादीशुदा हार्दिक खान ने बेटी को 2-3 दिन से बंदी बनाकर रखा था और उसके दुष्कर्म किया।जानकरी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे। उनका आरोप है कि, ये लव जिहाद का मामला है। इस पर सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, 14 साल की लड़की से ड्राइवर युवक ने पहले दोस्ती की। शादीशुदा होने के बाद भी उसने लड़की को शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन के साथ वो थाने पहुंची।

लड़की ने पढ़ाई छोड़ दी है। वहीं, आरोपी हार्दिक खान बिलासपुर रेलवे में ड्राइवर के पद पर पदस्थ है और उसके दो बच्चे भी हैं। आरोपी का नानी के घर पर आना जाना था। इसके चलते लड़की की उससे जान-पहचान थी। हार्दिक उसके घर भी आता-जाता था। इसी दौरान उसने लड़की से दोस्ती कर ली। इसके बाद उसने लड़की से प्यार का इजहार किया और उसके साथ शादी करने का वादा किया।

लड़की बीते 7 अप्रैल को अपनी नानी के घर रहने गई थी। इस दौरान उसकी मां किसी काम से ओडिशा गई थी। इसकी जानकारी होने पर ड्राइवर हार्दिक भी पहुंच गया। नानी के घर में 8 और 9 अप्रैल को उसने शादी करने की बात कहते हुए लड़की के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही घटना की जानकारी परिजन को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

मां लौटी तो बताई आपबीती इस बीच 10 अप्रैल को लड़की की मां ओडिशा से वापस आई, तब उसने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। मामला सामने आने के बाद परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे। परिजन ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक पहले से ही शादीशुदा है। इसके बाद भी सब जानते हुए उसने नाबालिग लड़की को फंसाया है।आरोपी की धमकी से उनकी बेटी डरी-सहमी रही और नानी को घटना की जानकारी भी नहीं दी।

पानी पीने के दौरान ढक्कन निगलने पर आरोपी की तबीयत बिगड़ी
पानी पीने के दौरान ढक्कन निगलने पर आरोपी की तबीयत बिगड़ी

टीआई रजनीश सिंह ने बताया कि, आरोपी की पतासाजी कर उसे पकड़ लिया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद वह पीने के लिए पानी मांगा, जब उसे बॉटल में पानी दिया गया, तब उसने पानी के साथ ढक्कन भी निगल गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, आरोपी अस्पताल में भर्ती होने पर उसके परिजन भी वहां पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर पहले जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया और जमकर हंगामा मचाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments