Homeछत्तीसगढ़बिलासपुर में सनसनीखेज घटना: युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग,...

बिलासपुर में सनसनीखेज घटना: युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV में कैद पूरा मंजर

बिलासपुर.छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने सरेआम खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस पूरी घटना का लाइव CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। घटना शनिवार दोपहर की है .घटना की जो फुटेज सामने आया है उसमे घटना को साफ देखा जा सकता है . एक युवक बुलट से पहले पेट्रोल पंप आता है

वह डिब्बे में पेट्रोल खरीदता है..फिर कुछ दुरी पर जाकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा लेता है .। ये घटना बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना इलाके की है .युवक 80 प्रतिशत तक झुलस गया है ..उसका इलाज अस्पताल में जरी है …ग्राम पोशरी निवासी 28 वर्षीययुवक का नाम मनजीत जैसवाल है.खबर मिली तो तो मौके पर पुलिस पहुंच गई ..एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को अस्पताल पहुंचाया।

घटना का सामने आया लाइव CCTV वीडियो में ये पहले एक पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल खरीदता है । इसके बाद वह अपनी बुलेट बाइक से कुछ दूरी तक जाने के बाद बीच सड़क पर अचानक रुक जाता है । CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक खुद पर पेट्रोल डालता है… और माचिस जलाकर आग लगा लेता है … उसके बाद आग से लिपटा युवक चीखते-चिल्लाते हुए 20 मीटर तक भागता है  उसके बाद वह जमीन पर लेटने लगता है । युवक को आग की लपटों में घिरा देख मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है । आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर आग बुझाते है । लेकिन तब तक वह 80% तक झुलस चूका होता है . घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग  पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देते है । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचती  और 108 एंबुलेंस की मदद से उसे तत्काल अस्पताल भेजदिया जाता है। बताया जा रहा है कि, युवक करीब 80% तक झुलस गया है।,बर्न और ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है।ये पूरा मामला बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम पौशरी का है।

हालांकि, युवक ने पुलिस को दिए अपने बयान में इसे हादसा बताया है, लेकिन CCTV वीडियो में वह खुद आग लगाते हुए नजर आ रहा है। इस विरोधाभास के चलते पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।युवक लगभग 80 प्रतिशत तक झुलस चुका है। पहले उसे सीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए बर्न और ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह गूंगी बाईट .वैस के साथ .युवक ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसके पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस घटना में युवक की बुलेट बाइक भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments