प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात को 8:30 बजे देश को संबोधित किया, जो सीधे देश की माताओं और बहनों को संबोधित था. भावुक लहजे में उन्होंने माफी मांगी, अपनी पीड़ा जाहिर की और फिर कांग्रेस, DMK, TMC और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला. पीएम ने साफ कहा कि यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और देश की महिलाएं इस फैसले को लेकर इन पार्टियों को कभी माफ नहीं करेंगी. PM मोदी ने कहा कि 50,000 लोगों की मेहनत और पूरी कोशिश के बावजूद वो सफल नहीं हो पाए. नारी शक्ति वंदन संशोधन पास नहीं हो सका उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि देश की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया और उनके सपनों को बेरहमी से कुचला गया. उन्होंने देश की सभी माताओं और बहनों से हाथ जोड़कर माफी मांगी.
मोदी ने देश की माताओं और बहनों से हाथ जोड़कर माफी मांगी.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने सरेआम खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस पूरी घटना का लाइव CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।जानकारी के मुताबिक, ग्राम पोशरी निवासी 28 वर्षीय मनजीत जैसवाल ने एक पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल खरीदा। इसके बाद वह अपनी बुलेट बाइक से कुछ दूरी तक गया और बीच सड़क पर अचानक रुक गया। CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक ने खुद पर पेट्रोल डाला और माचिस जलाकर आग लगा ली।आग की लपटों में घिरा युवक करीब 20 मीटर तक दौड़ता रहा और फिर जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई।
युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग,
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए वेदांता प्लांट हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़कर 23 तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में 3 और घायल मजदूरों ने दम तोड़ दिया। हादसे में कुल 36 मजूदर झूलसे थे। 13 घायलों का इलाज अभी जारी है। घटना की शुरूआती जांच में लापरवाही सामने आने पर वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों के खिलाफ डभरा थाने में FIR दर्ज हुई है।इस कार्रवाई पर उद्योगपति नवीन जिंदल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जांच से पहले अनिल अग्रवाल का नाम FIR में शामिल करना गंभीर चिंता का विषय है। पहले घटना की जांच होनी चाहिए, सबूतों के आधार पर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।
छत्तीसगढ़ वेदांता प्लांट हादसे में 23 मौतें
कोरबा-कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-130 पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया-जड़गा मोड़ के पास तीन ट्रेलर और एक कार आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर की ओर से आ रहे दो ट्रेलर पहले आपस में टकराए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से जा भिड़ा। इसी बीच, पीछे से आ रहा एक और ट्रेलर भी नियंत्रण खोकर सड़क पर पलट गया। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय राहगीरों ने तुरंत क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
एनएच-130 पर तीन ट्रेलर और एक कार टकराई
छत्तीसगढ़ के 2 अलग-अलग जिले में करीब 6 करोड़ का गांजा पकड़ाया है। महासमुंद जिले में फर्जी नंबर का इस्तेमाल कर गांजे की सप्लाई हो रही थी। पुलिस ने नाकेबंदी कर 4.5 करोड़ का गांजा पकड़ा। तस्कर केला के नीचे छुपाकर छत्तीसगढ़ के रास्ते UP ले जा रहे थे। मामला बसना थाना क्षेत्र का है।वहीं, दूसरा मामला बिलासपुर का है, जहां एक कार से 1.22 करोड़ रुपए का 245 किलो गांजा मिला। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। दोनों ही मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा जब्त कर लिया है और गाड़ी के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।18 अप्रैल को महासमुंद जिले में 4 करोड़ 56 लाख 38 हजार रुपए का गांजा पकड़ाया है। आंध्रप्रदेश पासिंग गाड़ी में केले के बीच गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था।
बिलासपुर और महासमुंद में 6 करोड़ का गांजा पकड़ाया
चेन्नई सुपर किंग्स IPL के मौजूदा सीजन में चौथा मैच हार गई है। उसे शनिवार के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 रनों से हराया। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया।राजीव गांधी स्टेडियम में 195 रन का टारगेट चेज कर रही चेन्नई 20 ओवर में 8 विकेट पर 184 रन तक ही पहुंच सकी। इससे पहले हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 194 रन बनाए।हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा और हेनिरक क्लासन ने 59-59 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। CSK से जैमी ओवर्टन और अंशुल कम्बोज ने 3-3 विकेट लिए।हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा ने 3 विकेट झटके। उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान और ऋतुराज गायकवाड को भी पवेलियन भेजा। नीतीश कुमार रेड्डी और प्रफुल्ल हिंगे ने 2-2 विकेट झटके।
चेन्नई IPL सीजन में चौथा मैच हारी
जांजगीर-चाम्पा: जिले के सांकर गाँव से गुजरने वाले भारतमाला हाइवे में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।इस हादसे में कोरबा में पदस्थ तहसीलदार की पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है। वही उनके चार साल के बेटे को गंभीर चोटें आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ तेज रफ़्तार कार हाइवे के किनारे एक मालवाहक से जा भिड़ी। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने फ़ौरन सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी।एक और बड़ा सड़क हादसा कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे क्रमांक में हुआ है। सूचना के अनुसार यहां तीन ट्रेलर और एक कार के बीच भिड़ंत हो गई है। इस घटना में पांच लोग जख्मी हुए है। (Janjgir- सभी को पुलिसऔर स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में दाखिल कराया गया। फिलहाल पुलिस हादसे की वजहों को जानने के प्रयास में जुटी हुई है।
भीषण कार एक्सीडेंट.. तहसीलदार की पत्नी की दर्दनाक मौत
रायपुर में एम्स अस्पताल से बालाजी हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला के निर्देश पर यातायात पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए किडनी ट्रांसप्लांट तैयार किया।एम्बुलेंस दोपहर 2:02 बजे AIIMS रायपुर से रवाना हुई और जीई रोड, मोहबाबाजार, आमापारा, अग्रसेन चौक, तेलघानीनाका, स्टेशन चौक, एक्सप्रेसवे और पंडरी ब्रिज होते हुए 2:17 बजे बालाजी हॉस्पिटल पहुंच गई। पूरे रास्ते में ट्रैफिक को नियंत्रित कर एम्बुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर सुनिश्चित किया गया।करीब 15 मिनट में तय हुए इस सफर के दौरान यातायात पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बेहतर समन्वय क्षमता का परिचय दिया, जिससे एम्बुलेंस बिना किसी रुकावट के हॉस्पिटल तक पहुंच सकी।
रायपुर एम्स से बालाजी हॉस्पिटल तक बना ग्रीन कॉरिडोर

