Homeछत्तीसगढ़बस्तर के जंगल में दबा था लाल आतंक का खजाना! सुरक्षा बलों...

बस्तर के जंगल में दबा था लाल आतंक का खजाना! सुरक्षा बलों ने बरामद किए कई हथियार और विस्फोटक सामान

बीजापुर: बस्तर में अब पूरी तरह से लाल आतंक खत्म हो चुका है। जिसके बाद अब माओवाद संगठन  द्वारा छुपाए गए डंप बरामद हो रहे हैं। इसी बीच सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने माओवादी संगठनों का बड़ा डंप को बराम​द किया है।

बताया जा रहा है कि माओवादियों ने बंकर को जमीन के अंदर छिपाकर बनाया था। जिसे अब सुरक्षाबलों ने बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पीडिया पुलिस कैंप और गंगालूर पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की।

इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए साथ ही बीजीएल लॉन्चर, 29 बीजीएल सेल और कॉर्डेक्स वायर मिले। इसके अलावा जनरेटर, सोलर प्लेट, बैटरी और वेल्डिंग मशीन भी जब्त की गई। फिलहाल बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments