Homeछत्तीसगढ़रायपुर के लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी;सुबह शोरूम खोलने पर...

रायपुर के लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी;सुबह शोरूम खोलने पर चला पता

रायपुर0छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरों ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में स्थित एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाश करीब एक करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना का खुलासा तब हुआ जब सोमवार सुबह दुकान खोली गई। फिलहाल पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

रायपुर के खम्हारडीह थाना इलाके में स्थित “लक्ष्य ज्वेलर्स” में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर दुकान से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। दुकान बंद होने की वजह से घटना की जानकारी रविवार को नहीं हो सकी।
सोमवार सुबह करीब 11 बजे जब दुकान संचालक ने शॉप खोली तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान में रखी ज्वेलरी गायब थी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही चोरी से जुड़े अहम सबूत जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

रायपुर के शंकर नगर इलाके में स्थित है लक्ष्य ज्वेलर्स।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चोरी को कितने लोगों ने अंजाम दिया और क्या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह या पूर्व योजना शामिल थी।इस बड़ी चोरी के बाद रायपुर के ज्वेलर्स और छोटे कारोबारी भी दहशत में हैं। व्यापारियों का कहना है कि रात में सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं है और लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से कारोबारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में सर्चिंग कर रही है और अन्य ज्वेलरी दुकानों व सुरक्षा कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। इस घटना ने राजधानी में व्यापारिक सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments