Homeछत्तीसगढ़चुनाव ड्यूटी से लौटे CAF जवान ने की आत्महत्या

चुनाव ड्यूटी से लौटे CAF जवान ने की आत्महत्या

धमतरी में CAF की दसवीं बटालियन के एक जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। बंगाल चुनाव ड्यूटी से छुट्टी लेकर लौटे जवान ने धमतरी में किराए के मकान में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है आखिर किन परिस्थितियों में जवान ने इतना बड़ा कदम उठाया।

धमतरी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पिंक सिटी कॉलोनी उस वक्त अचानक सुर्खियों में आ गई, जब CAF जवान जागेश्वर प्रसाद का शव उनके किराए के मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

बताया जा रहा है कि, मृतक जवान की पहचान बालोद जिले के भटगांव निवासी जागेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे CAF की दसवीं बटालियन में पदस्थ थे और अंबिकापुर में उनकी ड्यूटी लगी हुई थी। हाल ही में बंगाल चुनाव ड्यूटी से छुट्टी लेकर वे धमतरी आए हुए थे। जहां वे पिंक सिटी कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जवान शराब पीने का आदी था और घटना वाले दिन उसने अपने कमरे में सीलिंग फैन पर चुन्नी के सहारे फांसी लगा ली। हालांकि जवान ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? इसके पीछे की असली वजह अभी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस फिलहाल हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जवान के मोबाइल सहित अन्य चीजों की भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। वहीं जवान की मौत ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। लगातार तनावपूर्णड्यूटी, मानसिक दबाव और अकेलापन क्या ये वजहें भी इस आत्मघाती कदम के पीछे जिम्मेदार हैं। फिलहाल इसका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ पाएगा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के हर एंगल की जांच कर रही है, लेकिन बंगाल चुनाव ड्यूटी से लौटे एक जवान की इस दर्दनाक मौत ने हर किसी को सोचने पर मजबूर जरूर कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments