Homeछत्तीसगढ़प्रेमी को बुलाने की मांग, मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग

प्रेमी को बुलाने की मांग, मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग

सक्ति। प्रेमी को बुलाने की मांग को लेकर एक नाबालिग लड़की ने मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाइश के बाद नाबालिग को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

बताया जा रहा है कि नाबालिग किसी बात को लेकर अपने प्रेमी से मिलने की जिद कर रही थी। प्रेमी को मौके पर बुलाने की मांग पूरी नहीं होने पर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई। काफी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद लड़की के टावर पर चढ़े होने की खबर आसपास फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग से बातचीत शुरू की। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाया और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए राजी किया। काफी मशक्कत के बाद नाबालिग नीचे उतरी, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

घटना के दौरान मोबाइल टावर के सामने लोगों की भारी भीड़ जमा रही। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए स्थिति संभाली। मामले को लेकर पुलिस नाबालिग और परिजनों से जानकारी जुटा रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments