Homeशिक्षाप्रेम विवाह करने पर बहनोई को उतारा मौत के घाट

प्रेम विवाह करने पर बहनोई को उतारा मौत के घाट

0-घटना के बाद सभी आरोपित मौके से फरार

रायपुर।  राजधानी रायपुर में एक युवक की हत्या हो गई है। खबरों के अनुसार हमलावरों ने श्याम नगर निवासी नीरज नंदा को धारदार हथियार और लाठी से बुरी तरह पीटा। पिटाई में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि युवक की आपसी रंजिश के चलते की हत्या हुई है। मृतक नीरज नंदा भाजपा मंडल अध्यक्ष का भतीजा है। घटना के बाद आरोपित राजेंद्र राजपूत मौके से फरार हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस फरार आरोपित राजेंद्र राजपूत की तलाश में जुटी हुई है।

दरअसल, हत्या की यह घटना थाना तेलीबांधा क्षेत्र के श्याम नगर की है। जानकारी के अनुसार मृतक नीरज और आरोपित राजेंद्र राजपूत पूर्व में दोस्त थे। दो माह पूर्व आरोपित की मुंह बोली बहन से नीरज ने प्रेम विवाह किया था, तभी से दोनों के बीच दुश्मनी हो गई थी। इसी रंजिश पर कल रात्रि वाद विवाद हुआ और गुस्से में आकर राजेंद्र राजपूत ने नीरज को मौत के घाट उतार दिया।इस मामले में तेलीबांधा थाना की पुलिस ने कहा, आरोपित के घर वालों से पूछताछ की जा रही है। आरोपित की गिरफ़्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments