रायपुर। नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ सोनी ने संस्थापक रवि चाणक्य की सहमति से दास जी साहू को नरेंद्र मोदी विचार मंच छत्तीसगढ़ का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
दास जी साहू इससे पूर्व नरेंद्र मोदी विचार मंच की शाखा राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम में प्रदेश महासचिव के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और कार्यों को देखते हुए उन्हें मुख्य शाखा नरेंद्र मोदी विचार मंच में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी गई थी।
संगठन के प्रति उनकी लगन, निष्ठा एवं सक्रियता को देखते हुए अब उन्हें छत्तीसगढ़ का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
दास जी साहू की नियुक्ति पर डॉ. राकेश दास मिश्रा, डॉ. नीरज पांडे, घनश्याम अग्रवाल, प्रिया सिंह ठाकुर, मोहन ,, गोपी साहू, शिव वर्मा ,अंजली आलोक दुबे, सुषमा पटनायक, प्रीतिश शर्मा, मुकेश बुरड़, रंजीत गौतम, प्रवीण प्रचंडे, सिद्धिनाथ देवांगन, दुर्गेश देवांगन, रघुनंदन साहू, पूनम देवांगन, अनीता वर्मा, हेमिन साहू, किशोर साहू, मिनेश नायक, भीखूराम साहू, तखतराम साहू, अधिवक्ता मनोहर साहू, रोमलाल साहू, भरत साहू, जुड़ावन साहू, शरद राजपूत, कृष्णकांत साहू, संपत साहू, खेमलाल वर्मा, हेमंती भारती गोस्वामी, राकेश यादव, नम्रता शर्मा, डॉ. मधु दिनेश नायक, गोविंद राम कुंवर दादर, मंजू साहू, आशा देवी साहू सहित प्रदेशभर के सैकड़ों लोगों ने बधाई दी।

