अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर रायपुर से उठाने की दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस
रायपुर में एक महिला को अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने भुवनेश्वर पुलिस के नाम का हवाला देते हुए महिला को डराया और उसे रायपुर से उठाकर ले जाने की धमकी दी।
घटना के बाद महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अब धमकी देने वाले व्यक्ति और उसके मोबाइल नंबर की जांच कर रही है। फिलहाल धमकी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर को भी कथित तौर पर रंगदारी की मांग करते हुए हत्या की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया था। लगातार सामने आ रही इन धमकियों के बाद पुलिस के सामने आरोपियों तक पहुंचने और मामलों की तह तक जाने की चुनौती है।

