Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़पुलिस-नक्सली मुठभेड़...3-4 नक्सली मारे जाने की खबर:IED ब्लास्ट में 2 जवान भी...

पुलिस-नक्सली मुठभेड़…3-4 नक्सली मारे जाने की खबर:IED ब्लास्ट में 2 जवान भी घायल

बीजापुर 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है एनकाउंटर में 3-4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है..। दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी चल रही है हालांकि नक्सली मारे जाने की अभी पुष्टि नहीं हुई है.. मुठभेड़ दक्षिण बस्तर के पुजारी कांकेर के जंगल में चल रही है..।

मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर, DRG सुकमा, DRG दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और CRPF के करीब 1200 से 1500 जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं, इनमें कुछ बड़े नक्सल लीडर भी शामिल हैं। वहीं बीजापुर में ही IED ब्लास्ट में 2 जवान घायल हो गए हैं।

आज  दोपहर बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में कोबरा बटालियन के 2 जवान IED की चपेट में आ गए। साथी जवानों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि पुतकेल कैंप से जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे।

इलाके में नक्सलियों ने पहले से ही IED प्लांट कर रखी थी, इसी दौरान जवानों का पैर प्रेशर IED पर आ गया..। जिससे जोर का धमाका हुआ दोनों जवानों के पैरों पर चोटें आई हैं इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।

आपको बता दे इसके पहले 12 जनवरी को फोर्स ने बीजापुर के मद्देड़ इलाके में 2 महिला नक्सली समेत 5 नक्सलियों को मार गिराया था। घटनास्थल से पांचों के शव के साथ SLR और राइफल बरामद किए थे..। बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की थी..वहीं बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया था कि नेशनल पार्क एरिया कमेटी के माओवादियों को रविवार सुबह से जवानों ने घेर रखा था। सुबह से बंदेपारा-कोरंजेड़ के जंगल में शाम 3-4 बजे तक रुक-रुककर फायरिंग चली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments