“छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है… जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है…एक 25 साल की महिला ने घर में घुसकर आरक्षक की पत्नी और मासूम बेटे को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया…!”
सुपेला थाना क्षेत्र की STF कॉलोनी… जहां सुबह की शांति अचानक चीख-पुकार में बदल गई…आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज ने घर में घुसते ही खौफनाक खूनी खेल खेला…पहले आरक्षक की पत्नी रीना यादव पर ताबड़तोड़ 18 बार चाकू से वार किए गए और फिर भी दरिंदगी यहीं नहीं रुकी…महज 9 साल के मासूम आदित्य को भी 14 बार चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया…जबकि इस खूनी हमले में घर की दो मासूम बेटियां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं…हालांकि… एक बेटी ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई…वो मासूम आज इस खौफनाक मंजर की गवाह है…
सूत्रों के मुताबिक… आरोपी महिला का आरक्षक ललितेश यादव से कथित संबंध था…दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए हुई थी…और यही रिश्ता इस खूनी वारदात की वजह बन गया…
घटना के समय आरक्षक घर पर मौजूद नहीं था…बताया जा रहा है कि वह सुबह करीब 8 बजे रेलवे स्टेशन गया हुआ था…इसी दौरान आरोपी महिला ने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया…
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया…पड़ोसियों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी महिला को पकड़ लिया…और तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया…
“फिलहाल पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है…लेकिन सवाल ये है… आखिर रिश्तों के इस जाल में इतनी बड़ी खूनी साजिश क्यों और कैसे रची गई…?
फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है… और हर कोई इस वारदात से सहमा हुआ है…”

