तिल्दा नेवरा -बाबा गुरु गुरुवचन की स्मृति में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन तिल्दा द्वारा निरंकारी भवन में एक एक दिवसीय रक्त शिविर का आयोजन किया गया,, शिविर में 115 लोगों ने रक्तदान किया..24 अप्रेल के दिन को संत निरंकारी चेरीटेबल द्वरा पुरे देश में मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है. .इस अवसर पर शनिवार को तिल्दा निरंकारी भवन में इंडियन रेड क्रॉस रायपुर के सहयोग से एक दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन निरंकारी मिशनकी प्रमुख सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशानुसार किया गया ..इस शिविर में 61 पुरुषों ने एवं 49 महिलाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा के लिए योगदान दिया। इस शिविर का उद्घाटन चन्द्रकला वर्मा ने किया इस मौके पर पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष छमनलाल खूबचंदानी , समाज सेवी हिरानद हरिरमानी राम पजवानी विशेष रूप से उपस्थित थे।

रक्तदान शिविर को लेकर संत निरंकारी मिशन के सदस्यों में भारी उत्साह देखा गया ..सुबह से ही मिशन के सदस्य रक्तदान करने पहुंच गए थे .साथ ही शहर के लोग भी रक्तदान करने पहुंचे थे..
रक्तदान करने से आज भी लोग डरते हैं .लेकिन सच्चाई यह है कि रक्त देने से रक्त घटना नहीं बढ़ता है और कई बीमारियां भी नहीं होती है…
संत निरंकारी तिल्दा मिशन के मुख सुंदर दास जैसवानी ने बताया कि जोनल इंचार्ज गुरु बक्श सिंह कालरा के निर्देशन में निरंकारी मिशन की सेवादारो के अलावा विभिन्न वर्गों से आए लोगों ने मानव एकता हेतु रक्त का दान किया . शिविर में डीकेएस अस्पताल रायपुर की रेड क्रॉस ब्लड बैंक के डॉक्टर ने अपनी सेवाएं दी और रक्त संचारित किया.उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करता है, बल्कि यह समाज में एकजुटता और भाईचारे का सशक्त संदेश भी प्रसारित करता है। उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन आध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ जनसेवा के क्षेत्र में भी देश भर में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कई ऐसे लोग थे जो 5 से 6 बार रक्त का दान कर चुके हैं सभी लोगों ने कहा कि रक्तदान करने से रक्त काम नहीं होता है..
निरंकारी मिशन के द्वारा लगाया गया यह 12 रक्तदान शिविर था.. आपको बता दे निरंकारी मिशन के द्वारा पर्यावरण हो या जल स्रोतों की सफाई के साथ वृक्षारोपण अभियान चलाया जाता है जाता है .मिशन के सेवादार सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तहत गुरु के आदेश पर सेवा देने हमेशा तत्पर रहते हैं.. रक्तदान शिविर में कुल 115 लोगों ने रक्तदान किया
जोनल इंचार्ज गुरुबक्ष सिंह कलरा ने बताया संत निरंकारी मिशन के सेवदारों के अलावा समाज के विभिन्न वर्गों से भी इसमें मानवएकता हेतु सेवाएँ अर्पित की। प्रथम बार रक्तदाताओं की संख्या इस बार 7 रही।इस शिविर में DKS अस्पताल रायपुर की रेड क्रॉस ब्लड बैंक के डॉक्टर्स ने अपनी सेवा दी और रक्त संचारित किया।
अध्यात्मिक क्षेत्र में कर्म का विशेष महत्व है मानव सेवा हेतु स्वयं को हमेशा आगे रखना निरंकारी मिशन की विशेषता रही है। पर्यावरण हो या जल श्रोतों कि सफाई, वृक्षारोपण हो या सफाई अभियान संत निरंकारी मिशन के सेवादार सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तहत गुरु के आदेश पर इन सेवाओं को करने के लिए तत्पर रहते।

