Homeछत्तीसगढ़त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदानजारी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदानजारी

रायपुर-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान हो रहा  है. बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में वोटरों की लंबी लंबी कतारें पोलिंग बूथों पर लगी हुई है . राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त ने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में सुबह 6.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक और अन्य जगहों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा. बस्तर के वे इलाके जो नक्सल हिंसा से प्रभावित है. वहां के मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.

दुर्ग के धमधा विकासखंड में गांव की सरकार चुनने के लिए वोटरों में जोरदार उत्साह देखा जा रहा है,मतदान केंद्रों में गांव की सरकार चुनने के लिए वोटरों की लंबी कतारें लगी हुई है सभी पोलिंग बूथों पर पुरुषो की अपेशा महिलाओं की भीड़अधिक लगी हुई है,..धंमधा विकास खंड के 119 ग्राम पंचायतों के लिए वोट डाले जा रहे है  यहा 308 मतदान केंद्र बनाए गए है.
नक्सल प्रभावित बीजापुर के भैरमगढ़ में शांतिपूर्ण मतदान जारीहै , यहा भी पोलिंग बूथों पर महिला वोटरों की भारी भीड़ लगी हुई है , यहा सुबह 6.45 बजे से मतदान शुरू हुआ,मतदाता दोपहर 2 बजे तक मतदान करेगे ..नारायणपुर के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ में गांव की सरकार चुनने के लिए वोटर बूथों पर तेजी के साथ पहुंच रहे है ,यहा .36 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव हो रहा है. जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने बताया कि जिले के ओरछा विकासखण्ड में 37 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. यहां पर वोटिंग हो रही है. ओरछा विकासखण्ड में 21,हजार 437 मतदाता है. जिसमें पुरूष मतदाता 10629 और महिला मतदाता 10808 है. जो अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं…

धमतरी,गौरेला पेंड्रा मरवाही में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया जारी है. 17 फरवरी को पहला चरण और 20 फरवरी को दूसरा चरण हुआ. आज  चुनाव का तीसरा चरण है. इस चरण के तहत जनपद पंचायत नगरी में मतदान है. कुल 1,27,251 वोटर्स गांव सरकार के फैसले में शामिल हो रहे हैं. नगरी जनपद क्षेत्र में 92 सरपंचों, 25 जनपद सदस्यों और तीन जिला पंचायत सदस्यों के भाग्य का फैसला होगा.

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही विकासखण्ड में  आखिरी चरण के लिए मतदान जारी है. मतदान का आज तीसरा चरण है. गांव की सरकार चुनने के लिए  विकासखण्ड के 71 ग्राम पंचायतों के 163 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है. मतदान दोपहर 3 बजे तक होगा

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments