Homeछत्तीसगढ़तिल्दा में होनहारों ने लहराया परचम:जे.बी. इंटरनेशनल स्कूल का शत प्रतिशत रिजल्ट,10...

तिल्दा में होनहारों ने लहराया परचम:जे.बी. इंटरनेशनल स्कूल का शत प्रतिशत रिजल्ट,10 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए

तिल्दा नेवरा -सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने 10वीं सेशन – 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है।तिल्दा नेवरा में भी  होनहारों ने अपनी मेधा का परचम लहराया है। शहर के जे.बी. इंटरनेशनल स्कूलका  पर्सेंटेज शत प्रतिशत रहा है। स्कुल के  छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल कर स्कूल और अपने अभिवावकों का नाम रोशन किया है।

जे.बी. इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE कक्षा10 वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। परिणाम घोषित होते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखा गया।इस वर्ष मानस वर्मा ने 96.4% प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया,इतना ही नही मानस ने AI में 100 में 100% अंक प्राप्त किअए है । कृष्णा सिंह ने 95.8% राजवीर सिन्हा ने 95.0% और राजवीर सिन्हा 95.0% कांची बत्रा 94.6%.तथा  अनुष्का जेना ने 93.0%अंक हासिल किए।इसके आलावा चिराग वर्मा 92.6% रितिका शर्मा -92.4%जय आर्य -92.0%चारु चौबे -91.0%साक्षी भगवानी -90.8% अंक अर्जित किए हैं।

छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय के उमेश अग्रवाल ,श्रीकांत अग्रवाल और प्रधानाचार्या ममता मेरी ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि  छात्रों की कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ-साथ शिक्षकों के अथक प्रयास, समर्पण और मार्गदर्शन ने भी इस सफलता को संभव बनाया। शिक्षकों की निरंतर मेहनत और छात्रों के साथ उनके अटूट सहयोग का यह परिणाम न केवल छात्रों के परिवारों के लिए, बल्कि पूरे जे.बी. इंटरनेशनल स्कूल और तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गया है। विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और भविष्य में भी सफलता के नए आयाम प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहेगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments