छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है,जहां एक व्यापारी ने अपने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या करने की कोशिश की है । मिली जानकारी के अनुसार, व्यापारी ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों के साथ मिलकर कीटनाशक पी है ।घटना के बाद सभी की हालत गंभीर बताई जा रही .सभी को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।,इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है । मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी के दौरान तीन पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है। इस नोट में व्यापारी ने अपनी आर्थिक परेशानियों और लेन-देन की पूरी स्थिति का विस्तार से जिक्र किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।,,इस घटना ने एक बार फिर मानसिक दबाव और आर्थिक तनाव जैसे गंभीर मुद्दों को सामने ला दिया है।बताया जा रहा है व्यापारी पर लगभग 4 करोड़ रुपये की उधारी का बोझ था। लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।
कवर्धा:कर्ज का बोझ व्यापारी ने पत्नी-बच्चों संग जहर खाया,
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट हादसे में अब तक 20 मौतें हो चुकी हैं। 4 की मौके पर ही जान गई, जबकि 14 की मौत रायगढ़ के अलग-अलग अस्पतालों में हुई। 2 की मौत रायपुर के कालड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया था। मृतकों में 4 छत्तीसगढ़ से हैं, जबकि बाकी यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से हैं।हादसे में कुल 36 लोग झुलसे हैं, 16 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। हादसे के बाद प्लांट के बाहर मजदूरों के परिजन ने हंगामा किया। उन्होंने प्रबंधन पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। वहीं कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।वेदांता प्रबंधन ने मृतक परिजन को 35-35 लाख रुपए सहायता राशि और नौकरी देने का ऐलान किया है। घायलों को 15-15 लाख रुपए दिए जाएंगे। इससे पहले PMO ने मुआवजे की घोषणा की थी। PMNRF से हर मृतकों के परिवार वालों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ पावर प्लांट हादसा- अब तक 20 की मौत
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस दुर्घटना में अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है और विपक्ष ने इसे गंभीर लापरवाही का परिणाम बताया है।कांग्रेस ने इस मामले को लेकर आक्रामक रुख अपनाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस घटना को ‘साधारण हादसा नहीं, बल्कि हत्या’ करार दिया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये और घायलों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग रखी है।पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हादसे के पीछे के कारणों की गहराई से जांच होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है?
सक्ति वेदांता ब्लास्ट: 19 मौतों के बाद सियासत गरम,
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के धान उपार्जन केंद्र में 2.54 करोड़ से ज्यादा का गायब मिला है। इस मामले में खरीदी प्रभारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा कलेक्टर ने आरोपी को पद से हटाने के निर्देश दिए हैं। मामला मुंगेली थाना क्षेत्र के हथनीकला का है।जानकारी के अनुसार प्रशासनिक टीम ने जब धान उपार्जन केंद्र हथनीकला का निरीक्षण किया, तो रिकॉर्ड में दर्ज 8,216 क्विंटल धान मौके पर नहीं मिला। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए टीम ने अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की गई।दरअसल, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले की 66 समितियों के 105 उपार्जन केंद्रों में लगभग 53 लाख क्विंटल धान की खरीदी हुई। इनमें 90 केंद्रों से 52.82 लाख क्विंटल से ज्यादा धान का शत-प्रतिशत उठाव पूरा हो चुका है।जांच के दौरान 8 हजार 216 क्विंटल धान गायब पाया गया। इसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 54 लाख 70 हजार से ज्यादा आंकी गई है।
मुंगेली के खरीदी केंद्र से 2.54 करोड़ का धान गायब
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की एक नाबालिग लड़की को डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया गया। 17 साल की लड़की अपने पिता की डांट से परेशान होकर निकली थी, तभी एक अन्य नाबालिग लड़की उसे जॉब का लालच देकर अपने साथ ले गई और अपने गिरोह के लोगों से मिलवाया।मध्य प्रदेश का एक 37 साल का लड़का, जिसकी शादी नहीं हो रही थी, उसने डेढ़ लाख में सौदा कर नाबालिग से शादी की। बाद में लड़की किसी तरह भागकर रायगढ़ लौटी। लेकिन यहां भी नाबालिग को अलग-अलग लोगों के पास भेजकर देह व्यापार करवाया गया। मामला कोतरारोड थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने खरीदार समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
नाबालिग को डेढ़ लाख में MP में बेचा
रामानुजगंज में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। बुधवार तड़के तीन हाथियों के एक दल ने नगर के वार्ड क्रमांक 1 स्थित एक फार्म हाउस में घुसकर भारी नुकसान पहुंचाया। हाथियों ने करीब तीन एकड़ में रखी गेहूं की तैयार फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया, जिससे किसान को नुकसान हुआ है।यह घटना सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई। खेत में कटाई के बाद लगभग 25 से 30 क्विंटल गेहूं थ्रेसिंग के लिए रखा गया था। मजदूरों की कमी के कारण थ्रेसिंग का कार्य लंबित था। इसी दौरान जंगल से आए तीन हाथियों ने खेत की फेंसिंग पार कर प्रवेश किया और गेहूं को खाकर व रौंदकर बर्बाद कर दिया। हाथियों ने फार्म हाउस में लगे केले के पौधों को भी नुकसान पहुंचाया।घटना के समय फार्म हाउस का चौकीदार पास ही सो रहा था। हाथियों द्वारा मचाए गए शोर के बाद वे वापस जंगल की ओर लौट गए।
रामानुजगंज में हाथियों का उत्पात, 3 एकड़ फसल रौंदी
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में निलंबित शिक्षक ने ई-मेल के जरिए खुद की बहाली का आदेश जारी कर दिया। आरोपी ने सामान्य प्रशासन विभाग के फर्जी लेटरहेड का इस्तेमाल कर आदेश तैयार किया और उच्च अधिकारियों को भेज दिया।आदेश की भाषा और शब्दावली संदिग्ध लगने पर मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में संभागीय शिक्षा कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि अगर यह ई-मेल फर्जी साबित होता है तो शिक्षक के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया जाएगा।इसके अलावा मामला पुलिस को सौंप दिया जाएगा। संभागीय शिक्षा कार्यालय का कहना है यह आपराधिक मामला है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी मामले में आगे की कार्रवाई करेंगे।
सस्पेंड-शिक्षक ने फर्जी-लेटरहेड से बहाली आदेश जारी किया
राजधानी रायपुर में 13 साल की नाबालिग लड़की से रेप को आरोपी को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। आरोपी युवक ने दोस्त के कमरे में वारदात को अंजाम दिया था। मामला दिसंबर 2024 का है, जो खरोरा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक युवक ने नाबालिग को जबरन अपनी बाइक पर बैठाया और उसे धमकी दी कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसके परिवार को मार डालेगा। वारदात के दौरान नाबालिग का पीरियड्स चल रहा था।दरअसल सोनू चेलक (20) और नाबालिग की मुलाकात करीब पांच महीने पहले हुई थी। दिसंबर 2024 में नाबालिग अपनी दादी के गांव गई हुई थी। 14 दिसंबर को सुबह करीब 10 बजे नाबालिग दुकान जाने के लिए घर से निकली।इसी दौरान आरोपी बाइक से वहां पहुंचा और उसे अपने साथ बैठने के लिए कहा, लेकिन नाबालिग ने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे धमकाने लगा और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण नाबालिग उसके साथ बाइक पर बैठ गई।
पीरियड्स के दौरान 13 साल की नाबालिग से रेप:
बलौदाबाजार में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने 16 अप्रैल से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ पर महत्वपूर्ण बयान दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें पत्र लिखकर इस ऐतिहासिक अवसर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया था।मुख्यमंत्री साय के पत्र के जवाब में लक्ष्मी वर्मा ने कहा, “यह सिर्फ एक विधेयक नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के सशक्तिकरण का संकल्प है। मैं संसद में पूरी ताकत से इसके पक्ष में अपनी आवाज़ उठाऊंगी।”सीएम साय ने अपने पत्र में उल्लेख किया था कि 2029 के चुनावों से पहले महिला आरक्षण को प्रभावी बनाना समय की मांग है। उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ में स्थानीय निकायों में पहले से ही 50 प्रतिशत आरक्षण लागू है, और अब देश स्तर पर भी यह बदलाव आवश्यक है।
लक्ष्मी वर्मा संसद में महिला आरक्षण पर आवाज उठाएंगी
डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL सीजन में चौथी जीत हासिल की है। टीम ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया।बेंगलुरु ने अपने होमग्राउंड में 147 रन का टारगेट 15.1 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया। लखनऊ 20 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई। मैच में एक भी फिफ्टी नहीं इस मैच एक भी फिफ्टी नहीं लगाई। सबसे ज्यादा रन विराट कोहली (49 रन) ने बनाए। वे एक रन से फिफ्टी चूक गए। रजत पाटीदार ने 27 और जितेश शर्मा ने 23 रन बनाए।इससे पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी कर रही बेंगलुरु की ओर से रसिख सलाम ने 4 विकेट झटके। भुवनेश्वर कुमार ने 3 और क्रुणाल पंड्या ने 2 विकेट लिए। LSG से मिचेल मार्श ने 40 रन बनाए।बेंगलुरु की टीम मौजूदा सीजन की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई। टीम के खाते में 8 अंक हैं। वहीं, लखनऊ की टीम तीसरी हार के बाद 7वें स्थान पर है। उसके पास 4 अंक हैं।
बेंगलुरु की इस IPL सीजन में चौथी जीत:लखनऊ को हराया;
मुगेली जिले में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस अंधेकत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी लालाराम यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की है। थाना फास्टरपुर-सेतगंगा क्षेत्र में बीते 13 अप्रैल को एक महिला के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।महिला 12 अप्रैल की रात से लापता थी। उसी दिन दोपहर करीब 11-12 बजे गाड़ाघाट में एक पगडंडी रास्ते पर एक महिला का शव मिला, जिसकी पहचान लापता महिला के रूप में हुई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और मुखबिर की सूचना पर संदेही लालाराम यादव को हिरासत में लिया। मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर लालाराम यादव ने बताया कि, मृतिका के साथ उसके प्रेम संबंध थे। मृतिका उसे पत्नी बनाकर अपने घर ले जाने की बात कहकर लगातार परेशान कर रही थी। इससे क्रोधित होकर आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया।

