तिल्दा नेवरा .संसद में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर भाजपा महिला मोर्चा और भाजपा युवा मोर्चा के सयुक्त तत्वाधान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कड़ा रोष प्रकट किया। दीनदयाल चौक पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आक्रोश जताते हुए उनका पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व संयुक्त रूप से शहर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रानी जैन,जिला पंचायत सदस्य स्वाती वर्मा.पार्षद ज्योति नागवानी, और युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष दीपक वर्मा ने ने किया। तेज धुप होने के बावजूद महिला मोर्चा की कार्यकर्ता दीनदयाल चौक पर एकत्रित हुईं, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर कांग्रेस विरोधी नारे लगाए। कुछ देर बाद महिला भाजयुमो और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन में शामिल भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की बात तो करती है, लेकिन संसद में महिला आरक्षण जैसे मुद्दों पर गंभीरता नहीं दिखाती।भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के लिए महिला आरक्षण बिल लेकर आए, लेकिन विपक्षी दलों ने इसका समर्थन नहीं किया। उनका कहना था कि महिलाओं को राजनीति में बराबरी का अवसर मिलना चाहिए और महिला आरक्षण बिल इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिला सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा।
भाजपा नेत्री महिला मोर्चा की जिला महा मंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी स्वाती वर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने लोकसभा में 33% महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया, जिससे यह ऐतिहासिक बिल गिर गया।इसका हम पुरजोर विरोध कर रहे है .उन्होंने कहा कि यह बिल महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए था, जिसे कांग्रेस ने अपने निहित स्वार्थों के लिए रोका गया हमारा विरोध आगे भी जारी रहेगा।
भाजपा महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष रानी जैन ने कहा लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के पास न हो पाने के विरोध में कांग्रेस के खिलाफ महिलोओ ने भाजपा के साथ मिलकर आक्रोश जताया ,और लोकसभा में 33% महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं करने वाली कांग्रेस के नेता का पुतला दहन किया गया ।उन्होंने आरोप लगाया कि इस बिल का विरोध करना विपक्ष की एक सोची-समझी साजिश है ताकि महिलाओं को मुख्यधारा से दूर रखा जा सके।
भाजपा की जिला ग्रामीण मंत्री अनुराधा वर्मा ने कहा महिला आरक्षण बिल देश की आधी आबादी को उनका वाजिब हक और राजनीतिक हिस्सेदारी दिलाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए जो ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, यह बिल उसकी सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।
भाजयुमो के शहर अध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने विपक्ष के रुख को विकास विरोधी करार दिया। इस रोष प्रदर्शन के दौरान पूर्व पार्षद कृष्णाशर्मा,भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मी चंद नागवानी.शहर महामंत्री सुरेश वर्मा मंडल,दिनेश पंजवानी, बेबी गोस्वामी, मंजू तिवारी, देवकी वर्मा,लक्ष्मी वैष्णव, मनीष वर्मा, नरसिग वर्मा गोपाल साहू सहित भाजपा के शहर पदाधिकारी मौजूद रहे।