Homeछत्तीसगढ़पानी को तरसा शहर: भीषण गर्मी में सूखे हैंडपंप, वार्डों में मचा...

पानी को तरसा शहर: भीषण गर्मी में सूखे हैंडपंप, वार्डों में मचा हाहाकार

. दो सत्य दोनों में तथ्य : ,..एक टेंकर में लोगो की भीड़ है ..दूसरा टेंकर निर्मार्ण कार्य में पानी सप्लाई कर रहा है

तिल्दा नेवरा -भीषण गर्मी और तेजी से गिरते भू-जल स्तर ने शहर में जल संकट को विकराल रूप दे दिया है। जिन हैंडपंपों से कभी आसपास के लोग अपनी प्यास बुझाते थे, आज वहीं से सिर्फ हवा निकल रही है। कई वार्डों में हैंडपंप सूख जाने से लोग पीने के पानी के लिए दूर-दराज क्षेत्रों का रुख करने को मजबूर हैं। पानी की एक-एक बूंद के लिए जद्दोजहद कर रहे लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जिससे पूरे शहर  में हाहाकार की स्थिति बन गई है।

नगर पालिका के द्वारा हजारों सार्वजनिक नल और घरों में कनेक्शन दिए गए हैं । जिसमें दो टाइम पानी छोड़ा जाता है। इन नलों की भी धार अब पतली हो चली है। जिन लोगों ने कनेक्शन लीला रखा है उन्होंने बताया कि 10 से 15 मिनट पानी आता है उसके बाद नल बंद हो जाता है। कम पानी आने का चार-पांच बाल्टी ही पानी मिल पाता है।

नगर पालिका के द्वारा टैंकरो  से मोहल्ले में पानी तो पहुंचाया जा रहा है लेकिन वह पर्याप्त नहीं है। लोगों का आरोप है कि पहले टैंकर वींआईपी लोगो के घरो में जाता है। उसके बाद पालिका प्रशासन की मर्जी के अनुसार टैंकर भेजा जाता है। कुछ लोगों ने तस्वीर भेज कर हरभूमि को अवगत कराया है,उनका कहना है कि एक तरफ पानी की गंभीर समस्या बनी हुई  है दूसरी तरफ नगरपालिका के टैंकरों को निजी  निर्माण कार्य के लिए भेजा  जा रहा हैं। इस बात को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है।कुछ लोगों ने बताया कि नगर पालिका में कुछ ऐसे पार्षद हैं जिनके यहां रोज पानी का टैंकर जाता है और वह लोग पहले अपनी टंकी को भरते हैं तब लोगों को पानी भरने दिया जाता है। नगर पालिका के द्वारा मोहल्ले में लगाए गए  हैंडपंप 80% सूख चुके हैं।

वार्ड नंबर 16 की एक महिला ने बताया कि उनका हैंड पंप कभी नहीं सुखा उनके घरों से अगर लोग पानी ले जाते लेकिन पिछले दो दिनों से पानी आना बंद हो गया है।उन्होंने कहा  हम कभी पानी के लिए किसी के घर गए नहीं थे, आज हमको दो बाल्टी पानी के लिए दूसरे के घरों से जाकर लाना पड़ रहा है। सक्षम लोंग एक दिन के आड़ में पानी का टेंकर खरीद कर अपने टंकियां को भर रहे हैं। तिल्दा में प्रतिदिन 100 से अधिक पानी के टैंकर लोग खरीद रहे है। वार्ड नंबर 17 टॉकीज के सामने पानी की बड़ी गंभीर समस्या है, यहां टैंकर तो आता है लेकिन जरूरत के अनुसार लोगों को पानी नहीं मिल पाता है। टैंकर आते ही लोग दौड़ पानी के लिए हाथों में बाल्टी और बर्तन लेकर दौड़ पडते हैं।

ऐसे जब से तिल्दा क्षेत्र इंडस्ट्रीज एरिया घोषित हुआ है तब से लगातार पानी की समस्या बढ़ती जा रही हैव उससे भी बड़ी समस्या यह है कि जो तालाब शहर के जीवन दानी माने जाते थे उन तालाबों पर लोगों ने कब्जा कर लिया है जिसके कारण तालाब डबरी बन गए और गर्मी आते ही पूरी तरह से सूख जाते हैं। जिस तेजी के साथ शहर में पानी का भूजल नीचे जा रहा है यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में पानी के लिए हाहाकार मच जाएगा।

वर्जन

इस संदर्भ में नगर पालिका अधिकारी अमिताभ शर्मा से जब चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे आए अभी 7 दिन हुए हैं। मैं खुद वार्ड मोहल्ले में जाकर पानी की समस्या को लेकर लोगों से रूबरू होकर चर्चा करूंगा और प्राथमिकता के आधार पर जहां जरूरत है वहां निश्चित रूप से टैंकर के माध्यम से पानी भेजा जाएगा। लोगो को निर्माण कार्यों में नगर पालिका के टैंकर दिए जाने की बात तो इस और विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हो रहा है तो गलत है, इस पर रोक लगाई जाएगी

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments