Homeछत्तीसगढ़तिल्दा-नेवरा: अदाणी पावर प्लांट में दर्दनाक हादसा.हाईवा की टक्कर से मजदूर युवक...

तिल्दा-नेवरा: अदाणी पावर प्लांट में दर्दनाक हादसा.हाईवा की टक्कर से मजदूर युवक की मौके पर मौत, गेट पर मजदूरों और परिजनों का धरना

तिल्दा-नेवरा क्षेत्र स्थित अदाणी पावर प्लांट परिसर में दर्दनाक हादसा सामने आया है। ड्यूटी के लिए प्लांट परिसर में आ रहे एक मजदूर युवक को हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मृतक युवक केशव महिलांगे  जांजगीर-चांपा क्षेत्र का रहने वाला था और ठेकेदार के अधीन काम करता था। हादसे की खबर मिलते ही प्लांट में काम करने वाले मजदूरों में आक्रोश फैल गया।

मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में मजदूर प्लांट के मुख्य गेट पर पहुंच गए और धरने पर बैठकर विरोध जताया। परिजनों और मजदूरों की ओर से मृतक परिवार को उचित मुआवजा और अन्य मांगों को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों से चर्चा की मांग की जा रही है।

हादसे के बाद प्लांट परिसर के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मजदूरों और परिजनों का धरना जारी है। हादसा किस परिस्थिति में हुआ और हाईवा चालक के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई, इसे लेकर पुलिस की जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments