दिशा दर्शन कार्यक्रम के तहत चार दिवसीय यात्रा, पुरी में करेंगी भगवान जगन्नाथ के दर्शन
तिल्दा-नेवरा। महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित ‘दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम’ के तहत तिल्दा-नेवरा क्षेत्र सेरायपुर जिला पंचायत के दो क्षेत्रों की महिला स्व-सहायता समूहों की 48 महिलाओं को कौशल विकास एवं आजीविका गतिविधियों के प्रत्यक्ष अनुभव के लिए अध्ययन भ्रमण पर रवाना किया गया।
महिलाओं के लिए दो बसों की व्यवस्था की गई है। चार दिवसीय इस अध्ययन भ्रमण के दौरान महिलाएं विभिन्न आजीविका गतिविधियों एवं स्व-सहायता समूहों से जुड़ी कार्यप्रणालियों का प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगी। यात्रा के दौरान जगन्नाथ पुरी पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन भी किए जाएंगे।

भ्रमण दल का नेतृत्व तिल्दा-नेवरा महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कर रही हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत महिला एवं बाल विकास सभापति शैल महेंद्र साहू तथा जिला पंचायत सभापति स्वाति वर्मा भी भ्रमण दल के साथ मौजूद हैं।
बसों रवानगी के पहले जिला पंचायत सभापति शैल महेंद्र साहू विधिवत पूजा अर्चना की और नारियल फोड़कर एक बस को स्वयं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उपस्थित जिला पंचायत सभापति के प्रतिनिधि महेंद्र साहू एव ग्रामीणों ने महिलाओं को यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के अध्ययन भ्रमण से महिलाओं को नई गतिविधियों और स्वरोजगार के अवसरों को समझने में मदद मिलेगी।महिलाओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह नजर आया। जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों ने सभी महिलाओं की सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की।

