रायपुर0 छत्तीसगढ़ की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर…जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है…
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड में एक बड़ा कानूनी मोड़ सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ने अमित जोगी को दी गई उम्रकैद की सजा पर फिलहाल रोक लगा दी है। हलाकि SCने CBI को समय दिया है.लेकिन SC के द्वारा उम्रकैद पर लगाई रोक!से अमित जोगी को बड़ी राहत मिली है…
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने इस मामले में अमित जोगी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी,लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद उन्हें बड़ी राहत मिल गई है।
यह पूरा मामला साल 2003 का है, जब 4 जून को एनसीपी नेता रामावतार जग्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने कुल 31 लोगों को आरोपी बनाया था।
अब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद केस में नया मोड़ आ गया है,और आने वाले समय में इस पर आगे की सुनवाई बेहद अहम मानी जा रही है।

