Homeछत्तीसगढ़चलती ट्रेन से लटके मोबाइल चोर को मारी लात और गिरा दिया...

चलती ट्रेन से लटके मोबाइल चोर को मारी लात और गिरा दिया नीचे… रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

रायपुर-चलती ट्रेन… दरवाजे पर लटका एक युवक… और फिर एक जोरदार लात। अगले ही पल युवक रेलवे ट्रैक पर जा गिरता है। यह रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चलती ट्रेनों में मोबाइल झपटमारी और चोरी की घटनाएं आम हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के उरकुरा-मांडर रेलवे सेक्शन के बीच आजाद हिंद एक्सप्रेस में जो कुछ हुआ, उसने कानूनी और सामाजिक हलकों में बहस छेड़ दी है. ट्रेन से मोबाइल चोरी कर भागने की कोशिश कर रहे एक युवक को ट्रेन के अंदर बैठे एक यात्री ने बेरहमी से लात मारकर चलती ट्रेन से नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरा दिया. इस पूरी घटना का ट्रेन में ही सफर कर रहे एक अन्य यात्री ने वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है. वीडियो संज्ञान में आते ही रेलवे पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए लात मारने वाले आरोपी यात्री को दबोच लिया है.

जानकारी के अनुसार, घटना के समय ट्रेन तेज रफ्तार से दौड़ रही थी. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कथित मोबाइल चोर ट्रेन के दरवाजे के पास लटका हुआ है. इसी दौरान अंदर बैठे एक यात्री ने उसे लात मार दी, जिससे वह नीचे गिर गया.

वीडियो वायरल होने के बाद जीआरपीएफ पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की. लात मारने वाले आरोपी यात्री आर. सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. देखें
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) और 117(3) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

वहीं, ट्रेन से गिरकर घायल हुए कथित मोबाइल चोर की तलाश में जीआरपीएफ की टीम जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो को भी अहम सबूत के रूप में शामिल किया गया है. देखें VIDEO:-
[6:40 pm, 19/7/2026] INDAR KOTWANI: चलती ट्रेन से लटके मोबाइल चोर को मारी लात और गिरा दिया नीचे… रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments