मेष राशि
आज का दिन खर्चों पर काबू रखने की चुनौती देगा। नौकरी और पैसों के मामलों में व्यस्तता रहेगी और कुछ अनचाहे खर्चों को मजबूरी में उठाना पड़ सकता है। संतान की सेहत चिंता का कारण बन सकती है और पारिवारिक मामले भी मन को बेचैन करेंगे। घूमते-फिरते किसी महत्वपूर्ण जानकारी तक पहुंचना संभव है और बिजनेस में बदलाव आपके लिए लाभदायक साबित होंगे।
वृषभ राशि
आज आपके मन में किसी काम को लेकर हलचल बनी रहेगी। मेहनत पर भरोसा रखकर आगे बढ़ें। सामाजिक गतिविधियों में रुचि रहेगी और गुस्से को कंट्रोल करना जरूरी होगा। अनजान लोगों से दूरी बनाकर चलें। बिजनेस में समस्या आए तो पार्टनर से खुलकर बात करें, तभी काम सुचारू रूप से आगे बढ़ पाएगा।
मिथुन राशि
आज दिन व्यस्तता और काम के दबाव से भरा रहेगा। जरूरी काम कल पर टालने से बचें। पारिवारिक मामलों को बैठकर निपटाना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ नए काम की शुरुआत आपके लिए उत्साहजनक होगी। मन में किसी बात की परेशानी है तो पिताजी से साझा करें। रुका काम पूरा होने की संभावना है। आस-पड़ोस में बिना मांगे सलाह देने से बचे
कर्क राशि
आज जिम्मेदारी का दिन है। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा और निवेश में लाभ संभव है। खान-पान में सुधार करें और लापरवाही से बचें। मन की इच्छाओं की पूर्ति खुशी देगी। वैवाहिक जीवन में संतुलन रहेगा और काम की भाग-दौड़ बनी रहेगी।
आज आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के लिए गिफ्ट लाने का मौका मिलेगा। माता-पिता की सेवा में समय निकालेंगे। कार्यक्षेत्र की समस्या को लेकर बॉस से बातचीत करने से रिश्ते मजबूत होंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। बिजनेस को विस्तार देने के प्रयास में रहेंगे।

