Homeछत्तीसगढ़सद्गुरु धाम गौरखेड़ा में आज श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी...

सद्गुरु धाम गौरखेड़ा में आज श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा

तिल्दा-नेवरा

तिल्दा-नेवरा। सद्गुरु धाम, गौरखेड़ा में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा,भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। कबीर सेवा के प्रदेश संरक्षक श्रीमती अदिति नेमसिंह बघमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे से मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके पश्चात गुरु वंदना, गुरु ध्यान, भजन-कीर्तन एवं हवन का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद आश्रम में पधारे सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी स्वरूप भंडारे में भोजन कराया जाएगा।

गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर आश्रम में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होकर गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करने और आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments