Homeछत्तीसगढ़इंस्टाग्राम पर भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया की आपत्तिजनक वीडियो:AI वीडियो में...

इंस्टाग्राम पर भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया की आपत्तिजनक वीडियो:AI वीडियो में दोनों को डेट करते दिखाया,

दुर्ग-भिलाई-सोशल मीडिया पर वायरल एक AI जनरेटेड वीडियो ने सियासत गरमा दी है। वीडियो में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है। कांग्रेस ने इसे साजिश करार देते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

छतीसगढ़ दुर्ग में एक AI जनरेटेड वीडियो के वायरल होने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है।इंस्टाग्राम पर “Congress_pollkhol” नाम के अकाउंट से पोस्ट किए गए इस वीडियो में भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया को आपत्तिजनक अंदाज़ में दिखाया गया है।वीडियो में दोनों को साथ घूमते, बाइक पर बैठे और हाथ पकड़े हुए दिखाया गया है, जिसे कांग्रेस ने पूरी तरह फर्जी और छवि खराब करने की साजिश बताया है।

कांग्रेस का आरोप है कि इस वीडियो को “@randomchhattisgarh” आईडी के साथ मिलकर तेजी से वायरल किया गया, ताकि पूर्व मुख्यमंत्री की छवि धूमिल की जा सके। इस मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।रविवार शाम जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल और भिलाई अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दुर्ग एसपी से मुलाकात की।

कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि—वीडियो बनाने और वायरल करने वालों पर एफआईआर दर्ज हो आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट को बैन किया जाए

,भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा “सोशल मीडिया पर लगातार आपत्तिजनक वीडियो डाले जा रहे हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। अगर दो दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।”

“दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ चरित्र हनन की कोशिश हो रही है। भाजपा से जुड़े लोग फर्जी पेज बनाकर ऐसी सामग्री फैला रहे हैं…

सौम्या चौरसिया, 2008 बैच की प्रशासनिक अधिकारी रही हैं और भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें सचिवालय में उप सचिव बनाया गया था।बाद में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें कथित अवैध वसूली और शराब घोटाले से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया था। हालांकि इन मामलों की जांच अभी जारी है।

फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।लेकिन AI तकनीक के दुरुपयोग को लेकर यह मामला एक बड़ा सवाल भी खड़ा करता है—क्या सोशल मीडिया पर फर्जी कंटेंट पर लगाम लग पाएगी? कैमरामैन नीरज के साथ मुकेश कोटवानी VCN टाइम्स दुर्ग

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments